फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven family members are ill after eating poultry flour

कुट्टू का का आटा खाने से परिवार के सात सदस्य बीमार

Sat, 24 Oct 2020 04:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Seven family members are ill after eating poultry flour
कुट्टू का आटा खाने से बीमार परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती। - फोटो : Sonipat
गन्नौर। पांची गुजरान गांव में कुट्टू का आटा खाने से एक परिवार के सात सदस्य बीमार हो गए। उन्हें रेलवे रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पांची गुजरान गांव के रहने वाले राहुल, गौरव ने बताया कि उनके परिवार के लोगों ने व्रत रखा हुआ था। शुक्रवार शाम को उन्होंने कुट्टू के आटे से बना खाना खाया था। इसके कुछ देर बाद ही उसके, पिता देशराज, मां किरण, चाचा कृष्ण लाल, चाची निर्मला व चचेरे भाई अश्वनी के पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद उल्टी शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उन्होंने बताया कि कुट्टू का आटा उनके पिता देशराज समालखा से खरीद कर लाए थे। प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नगर में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed