फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Set big goals and work hard consistently: Ram Naresh

बड़ा लक्ष्य रखें और निरंतर मेहनत करें : राम नरेश

Tue, 11 Aug 2026 06:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Set big goals and work hard consistently: Ram Naresh
फोटो : मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (एमएनएसएस) राई में पौधरोपण करते विद्यालय के 1989 बैच के
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

राई। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (एमएनएसएस) राई में मंगलवार को विद्यालय के 1989 बैच के छात्र रहे और भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर राम नरेश का आगमन हुआ। अपने पुराने विद्यालय पहुंचकर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए। कहा कि जीवन में लक्ष्य बड़ा रखें और निरंतर मेहनत करें।
उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय के जूनियर विंग में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधे की तरह जीवन में सफलता भी निरंतर देखभाल, धैर्य और प्रयास से विकसित होती है। पौधा रोपण उनके और विद्यालय के बीच कायम आत्मीय संबंध का प्रतीक भी बना।
विज्ञापन

राम नरेश ने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों से घबराने के बजाय सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ उनका सामना करने तथा विद्यालय में उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने अनुभवों के माध्यम से उन्होंने अनुशासन, दृढ़ता, साहस, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के महत्व को रेखांकित किया। खेल स्कूल के विद्यार्थी से भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के पद तक का उनका सफर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बना। उनके संबोधन को विद्यार्थियों ने बेहद उत्साह व रुचि के साथ सुना।


कार्यक्रम में कुलपति अशोक कुमार, निदेशक दिनेश कुमारी व बर्सर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित कपूर सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने पूर्व ब्रिगेडियर राम नरेश का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed