फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Senior National Wrestling: Haryana women team became winner, Vinesh, playing from Railway also won gold

Senior National Wrestling: महिला वर्ग में हरियाणा की टीम बनी विजेता, रेलवे से खेल रहीं विनेश ने भी जीता स्वर्ण

Sun, 04 Feb 2024 07:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 07:12 PM IST
सार

जयपुर में आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में 189 अंक से हरियाणा ने खिताब जीता है। रेलवे से खेल रही पहलवान विनेश फोगाट ने भी स्वर्ण जीता है। हरियाणा की निर्मला, अंशु, ज्योति ने भी गोल्ड जीते हैं।

विज्ञापन
Senior National Wrestling: Haryana women team became winner, Vinesh, playing from Railway also won gold
विनेश - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ की तदर्थ समिति की तरफ से जयपुर में हो रही सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रदेश की टीम छायी रही। टीम ने प्रतियोगिता में खिताबी जीत हासिल की है। सोनीपत के खरखौदा की बहू विनेश फोगाट ने भी प्रतियोगिता में रेलवे की तरफ से खेलते हुए सोना जीता। ग्रीको रोमन वर्ग में रेलवे की टीम ने खिताब जीता।
विज्ञापन


तदर्थ समिति की निगरानी में जयपुर में 2 से 5 फरवरी तक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तदर्थ समिति के सोहेल ने बताया कि ग्रीको रोमन पुरुष के साथ ही महिला वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है।
विज्ञापन


इसमें महिला वर्ग में हरियाणा की टीम 189 अंक के साथ पहले, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की टीम 187 अंक के साथ दूसरे और पुडुचेरी की टीम 87 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की टीम विजेता रही। टीम ने 208 अंक प्राप्त किए। सर्विसेज (सेना) की टीम 127 अंक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र की टीम 113 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे विजेता
महिला वर्ग
  • 50 किलो : हरियाणा की निर्मला ने स्वर्ण, आरएसपीबी (रेलवे) की नीलम ने रजत, राजस्थान की सोनिया और गोवा की अंजू ने कांस्य।
  • 53 किलो: रेलवे की अंकुश ने सोना, हरियाणा की ज्योति ने चांदी, राजस्थान की कविता और महाराष्ट्र की स्वाति ने कांस्य।
  • 55 किलो : रेलवे की विनेश फोगाट ने सोना, मध्य प्रदेश की ज्योति ने चांदी, यूपी की स्वाति व हरियाणा की तमन्ना ने कांस्य।
  • 57 किलो : रेलवे की अंजू को सोना, हरियाणा की तपस्या को रजत, पुडुचेरी की शिल्पा और यूपी की भानु को कांस्य
  • 59 किलो : हरियाणा की अंशु ने स्वर्ण, रेलवे की सरिता ने रजत, दिल्ली की दीप्ति और चंडीगढ़ की अंजलि ने कांस्य जीता।
  • 62 किलो : रेलवे की मानसी को स्वर्ण, हिमाचल की सोनिका को रजत और हरियाणा की सविता व पंजाब की सीमा को कांस्य
  • 65 किलो : महाराष्ट्र की सोनाली को सोना, पुडुचेरी की दीक्षा को चांदी, सोना की भतेरी और जीजेयू की प्रियंका को कांस्य।
  • 68 किलो : रेलवे की निशा को स्वर्ण, हरियाणा की राधिका को रजत, सेना की प्रियंका और गुजरात की अन्नु को कांस्य।
  • 72 किलो : हरियाणा की ज्योति को स्वर्ण, रेलवे की निक्की को रजत और पंजाब की जश्नबीर कौर और गुजरात की प्रियंका को कांस्य।
  • 76 किलो : सेना की स्वर्ण रीतिका को स्वर्ण, हरियाणा की सुनैना को रजत और गोवा की मंजू व उत्तराखंड की हर्षिता को कांस्य।

ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग
  • 55 किलो : महाराष्ट्र के विश्वजीत को स्वर्ण, मध्यप्रदेश के संजीव को रजत, रेलवे के रोहित व सेना के मंजीत को कांस्य।
  • 60 किलो : सेना के ज्ञानेंद्र को स्वर्ण, हरियाणा के सूरज को रजत, रेलवे के विक्रम और महाराष्ट्र के प्रवीन को कांस्य।
  • 63 किलो : हरियाणा के सन्नी कुमार को स्वर्ण, पंजाब के शमशेर सिंह को रजत, दिल्ली के उमेश और उत्तराखंड के संदीप को कांस्य।
  • 67 किलो में रेलवे के आशु को स्वर्ण, पंजाब के सचिन को रजत, सेना के विनायक और त्रिपुरा के विनय को कांस्य।
  • 72 किलो : रेलवे के कुलदीप मलिक को स्वर्ण, महाराष्ट्र के समीर को रजत, हरियाणा के विशाल और सेना के अंकित को कांस्य।
  • 77 किलो : रेलवे के विकास को स्वर्ण, गुजरात के करन को रजत, पुडुचेरी के तरुण और सेना के राहुल को कांस्य।
  • 82 किलो : सेना के रहित दहिया को सोना, दिल्ली के नीरज को चांदी और महाराष्ट्र के शिवाजी व पंजाब के लवप्रीत को कांस्य
  • 87 किलो : रेलवे के सुनील ने सोना, हरियाणा के मनोज ने चांदी, मध्यप्रदेश के रोहित बूरा व सेना रविंद्र खत्री को कांस्य
  • 97 किलो : रेलवे के नीतीश को स्वर्ण, पुडुचेरी के कपिल को रजत, पंजाब के नरेंद्र व चंडीगढ़ के सुनील को कांस्य,
  • 130 किलो : सेना के नवीन को स्वर्ण, रेलवे के हरदीप को रजत, महाराष्ट्र के तुषार और गुजरात के मेहर सिंह को कांस्य मिला।

चोट से उबरकर विनेश ने सीनियर नेशनल कुश्ती में जीता सोना
राजस्थान के जयुपर में हो रही सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत के खरखौदा की बहू विनेश फोगाट ने चोट से उबरकर शानदार वापसी की है। रेलवे की तरफ से खेलते हुए विनेश ने सोना जीता है। इससे पहले चोट के कारण वह वर्ष 2023 में एशियन गेम्स में भाग नहीं ले सकी थीं। जुलाई, 2023 में हंगरी में रैंकिंग सीरीज में भी तबीयत बिगड़ने के कारण वह भाग नहीं ले सकी थीं। लंबे समय बाद उन्होंने नेशनल में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण जीता है।


विनेश के साथ ही कई पहलवान हैं, जिन्होंने हरियाणा के होते हुए रेलवे व सेना से खेलकर पदक जीते हैं। सोनीपत की सरिता, रोहतक की मानसी, भिवानी की भतेरी, रोहतक की रीतिका ने अपनी टीमों को पदक दिलाए हैं। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में भी सोनीपत के ज्ञानेंद्र, झज्जर के विकास, सोनीपत के आशू, सोनीपत के रोहित दहिया व सोनीपत के ही नवीन ने अपनी टीमों को पदक दिलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed