फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Send notice of commission agent by market commitee.

मार्केट कमेटी ने जारी किए 11 आढ़तियों को नोटिस, जवाब नहीं देने पर लाइसेंस रद्द होंगे

Sun, 19 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Send notice of commission agent by market commitee.
मार्केट कमेटी द्वारा आढतियों को जारी किए गए नोटिस। - फोटो : Sonipat
गन्नौर। लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव को लेकर प्रशासन द्वारा आश्वासन देने के बावजूद हड़ताल का आह्वान करने वाले फूड ग्रेन एसोसिएशन के 11 पदाधिकारियों व सदस्यों को मार्केट कमेटी के सचिव ने नोटिस जारी किए। मार्केट कमेटी ने एसोसिएशन के सभी 11 आढ़तियों की दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा दिए हैं। नोटिस के अनुसार आढ़तियों को जल्द से जल्द जवाब देना होगा। यदि आढ़ती नोटिस का जवाब नहीं देते तो उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान गेहूं खरीद नहीं करने सहित अन्य मांगों को लेकर गन्नौर फूड ग्रेन एसोसिएशन की तरफ से बार-बार बैठक की जा रही थी। इस पर एसडीएम के आश्वासन के बावजूद एसोसिएशन की तरफ से हड़ताल का आह्वान किया गया। जिस वजह से अब मार्केट कमेटी के सचिव राजेंद्र कुमार ने एसोसिएशन के सभी 11 आढ़तियों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

प्रधान बोले- नहीं देंगे नोटिस का जवाब और न ही करेंगे गेहूं की खरीद
एसोसिएशन के प्रधान सुरेश जैन ने कहा कि नोटिस का जवाब नहीं दिया जाएगा और न ही लॉकडाउन में खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते मंडी में कोई सुविधा नहीं है। उन्हें तौलाई, लोडिंग व कट्टे की सिलाई के काम में दक्ष लेबर उपलब्ध नहीं हो रही। प्रशासन की तरफ से उन्हें मनरेगा की मजदूर उपलब्ध करवाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed