{"_id":"65edeb615e93edfe6c0f8559","slug":"selected-candidates-turned-out-for-medical-examination-certificates-issued-to-150-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115128-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चिकित्सा जांच के लिए उमड़े चयनित अभ्यर्थी, 150 को प्रमाणपत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चिकित्सा जांच के लिए उमड़े चयनित अभ्यर्थी, 150 को प्रमाणपत्र जारी
Sun, 10 Mar 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ग्रुप डी में चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच के लिए रविवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुली रही। मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने 450 से ज्यादा अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच की। उप सिविल सर्जन डॉ. सीताराम ने चिकित्सा जांच प्रक्रिया पूरी करने वाले 150 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जारी किए।
जिन अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई, वह अभ्यर्थी सोमवार को भी अपनी जांच पूरी करा सकेंगे। वहीं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण करके व्यवस्था की जांच की। साथ ही ओपीडी के कमरा नंबर 6 में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ईसीजी मशीन रखवाई। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर व उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। चिकित्सकों को निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही या देरी न की जाए और समय पर सभी उम्मीदवारों के चिकित्सा जांच की जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि चिकित्सा जांच के लिए आने वाले उम्मीदवारों के बैठने की उचित व्यवस्था करवाई जाए और जांच टीम में उचित अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने अस्पताल में चयनित उम्मीदवारों से बातचीत करते हुए उन्हें सरकारी नौकरी लगने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें चिकित्सा जांच के बाद विभिन्न सरकार विभागों में भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह विभागों में जाकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी नौकरी करें।