{"_id":"68795b921afd01b4d6096727","slug":"security-incharge-beaten-by-employees-sonipat-news-c-197-1-snp1012-139472-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सिक्योरिटी इंचार्ज को कर्मचारियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सिक्योरिटी इंचार्ज को कर्मचारियों ने पीटा
विज्ञापन
खरखौदा। आईएमटी खरखौदा में स्थित मारुति प्लांट के सिक्योरिटी इंचार्ज को कंपनी के कर्मियों ने रास्ते में पकड़कर पीट दिया। सिक्योरिटी इंचार्ज ने आरोपियों के खिलाफ खरखौदा थाने में शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लहराड़ा के रहने वाले सलीम सिक्योरिटी इंचार्ज के तौर पर कार्यरत हैं। वह प्लांट से ड्यूटी कर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान उसकी कंपनी में ही कार्यरत हेल्पर पिपली के रहने वाले अंकित, नीरज व एक अन्य ने उसे खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर नहरों के पास रोक लिया। सलीम का कहना है कि तीनों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए घायल कर दिया।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सलीम का कहना है कि दिन में हुई कहासुनी की रंजिशन के चलते अंकित व नीरज ने अपने साथी के साथ मिलकर हमला किया है। खरखौदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद