फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Security audit of judicial complex; Police and CID assess arrangements.

Sonipat News: न्यायिक परिसर का सुरक्षा ऑडिट, पुलिस-सीआईडी ने परखे इंतजाम

Thu, 23 Jul 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Security audit of judicial complex; Police and CID assess arrangements.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा न्यायिक परिसर में सुरक्षा ऑडिट के दौरान एसीपी जोगिंद्र शर्मा व अन्य विं
खरखौदा। न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को सुरक्षा ऑडिट किया गया। एसीपी जोगिंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस, सीआईडी और बम खोज एवं निष्क्रियकरण दस्ते (बीडीडीएस) की संयुक्त टीम ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी स्थिति, प्रवेश एवं निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों की जांच की। साथ ही आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।
विज्ञापन

एसीपी जोगिंद्र शर्मा ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सतर्कता के साथ जांच की जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए। उन्होंने सीसीटीवी की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने, अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील रखने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं, ताकि न्यायालय में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान सीआईडी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, बीडीडीएस रोहतक से सोहित, संजय कुमार, राजेश कुमार और कोर्ट परिसर इंचार्ज निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed