फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second priority list will come on 22nd for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले के लिए 22 को आएगी दूसरी वरीयता सूची

Wed, 20 Oct 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Second priority list will come on 22nd for admission in ITI
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेें चल रही दाखिला प्रक्रिया के दूसरे राउंड में विद्यार्थियों के पास कोर्स व संस्थान बदलवाने का बुधवार को अंतिम दिन रहेगा। जो विद्यार्थी कोर्स या संस्थान बदलवाना चाहते हैं, वे पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय व निजी आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दूसरे राउंड की काउंसिलिंग सोमवार से शुरू हो चुकी है। जिन विद्यार्थियों ने पहले राउंड में आवंटित हुई सीटों पर किसी कारण से दाखिला नहीं लिया है, उनको विभाग ने दूसरे राउंड की काउंसिलिंग में भाग लेने का एक मौका दिया है। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के लिए 20 अक्तूबर तक पोर्टल खुला रहेगा। विद्यार्थी निर्धारित समय में ऑनलाइन कोर्स व आईटीआई संस्थान बदल सकेंगे। इसके लिए छात्रों को 500 रुपये व छात्राओं को 250 रुपये जुर्माना वहन करना होगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में दाखिला का यह रहेगा शेड्यूल
दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को 20 अक्तूबर तक कोर्स व संस्थान बदलने का समय दिया गया है। 22 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 22 से 24 अक्तूबर तक संस्थान में पहुंचकर प्रमाण पत्र सत्यापित करवाने होंगे। इस दौरान विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों के पास कोर्स व संस्थान बदलवाने के लिए बुधवार को अंतिम दिन होगा। उसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। जिसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी। जो विद्यार्थी पहले राउंड में आवंटित सीटों पर दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे निर्धारित शुल्क वहन कर दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed