फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SDM was out of town, DRO was away for a meeting and hence the registry was not done.

Sonipat News: एसडीएम शहर से बाहर, डीआरओ के बैठक में जाने से नहीं हुई रजिस्ट्री

Tue, 10 Feb 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
SDM was out of town, DRO was away for a meeting and hence the registry was not done.
फोटो 16: सोनीपत लघु सचिवालय ​स्थित तहसील कार्यालय में खाली पड़ी ​खिड़कियां। संवाद - फोटो : udhampur news
सोनीपत। एसडीएम सुभाष चंद्र सोमवार को शहर से बाहर रहे और जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा राई में हुई राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त की बैठक में राई गए हुए थे जिसकी वजह से सोमवार को रजिस्ट्री शुरू नहीं हो सकी। दोनों अधिकारियों की अनुपस्थिति से राजस्व कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन

तहसील कार्यालयों में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने वर्क सस्पेंड कर रखा है तो स्थानीय मुद्दों को लेकर पटवारी और कानूनगो 30 जनवरी से हड़ताल पर हैं। राजस्व कार्य नहीं होने से लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पटवारियों और कानूनगो की ओर से स्थानीय मुद्दों को लेकर खरखौदा में धरना दिया जा रहा है। रोजाना 200 रजिस्ट्री, 400 इंतकाल व प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य प्रभावित हो रहा है। लगातार लोग तहसील कार्यालय में आकर बैरंग लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरखौदा में द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, हरियाणा के बैनर तले धरना दिया जा रहा है। मामले को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त सुशील सारवान, नगराधीश डॉ. अनमोल व जिला राजस्व अधिकारी सुशील कुमार ने खरखौदा आकर धरना दे रहे पटवारियों को मनाने का प्रयास किया था।
दो दिन का समय देने के बाद पटवारी व कानूनगो सोमवार को फिर से जिला अध्यक्ष सन्नी पटवारी की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर धरने पर आ गए। इस दौरान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर चहल धरने पर पहुंचे और समर्थन देने के साथ ही पटवारियों को 12 फरवरी की होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का न्योता दिया।

सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ, सीआईटीयू की तरफ से भी धरने को समर्थन दिया गया। तहसीलदार व पटवारियों की चली आ रही हड़ताल के चलते आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो 16: सोनीपत लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में खाली पड़ी खिड़कियां। संवाद

फोटो 16: सोनीपत लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में खाली पड़ी खिड़कियां। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed