फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SDM listened to the problems in the solution camp.

Sonipat News: समाधान शिविर में एसडीएम ने समस्याएं सुनीं

Mon, 25 May 2026 08:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 May 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
SDM listened to the problems in the solution camp.
गोहाना में समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम अंकित कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को लगाए गए समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान मौके पर हो सकता है उन्हें तुरंत निपटाया जाए जबकि जटिल मामलों की रिपोर्ट बनाकर जल्द कार्रवाई की जाए। शिविर में गोहाना निवासी रमेश कुमार ने फैमिली आईडी ठीक करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

गांव माहरा के जसवंत ने पंचायती जमीन से मिट्टी चोरी होने की शिकायत दी। वहीं, गोहाना निवासी प्रदीप ने सीवर के दूषित पानी आने की समस्या बताई। इसके अलावा पानी की सप्लाई बंद रहने, जमीन से कब्जा हटवाने सहित अन्य शिकायतें रखीं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार शिखा, बिजली विभाग के एसडीओ कपिल यादव, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ नरेंद्र लाठर, बीईओ गोहाना बलजीत गहलावत, बीईओ कथूरा लवल किशोर, बीईओ मुंडलाना राजकुमार पंघाल, एसईपीओ गोहाना यशपाल और एएफएसओ राजेश हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed