फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   school techar problem

स्कूल गेट पर जड़ा ताला, जमकर हंगामा

Wed, 28 Aug 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
school techar problem
गांव शाहपुर स्कूल के गेट पर ताला लगाकर खड़े ग्रामीण। - फोटो : Sonipat
गन्नौर। गांव शाहपुर तगा के राजकीय प्राइमरी स्कूल में अध्यापकों की कमी से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूल गेट पर ताला जड़े जाने की सूचना मिलने पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बात करने के बाद थाना प्रभारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया। बाद मेें डेपुटेशन पर भेजे गए शिक्षक के वापस भेजने के बाद ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद ताला खोल दिया गया। जिसके बाद स्कूल के अध्यापक व विद्यार्थी स्कूल में प्रवेश कर पाए।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच अनिल त्यागी, ओमप्रकाश, राजबीर, दीपक, विनोद, मुकेश, पवन, सुंदर लाल, मीना ने बताया कि उनके गांव के राजकीय स्कूल की प्राइमरी विंग में 105 विद्यार्थी हैं और विभाग की तरफ से स्कूल में पांच अध्यापक नियुक्त किए गए हैं। लेकिन विभाग ने एक शिक्षक धर्मबीर को यहां से गढ़ी केसरी के राजकीय स्कूल में भेज रखा है और एक शिक्षक को एसडीएम कार्यालय में चुनाव ड्यूटी पर लगा रखा है। जिसके चलते उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए वह खंड शिक्षा अधिकारी गन्नौर को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन फिर भी इस तरफ कोई ध्यान नही दिया गया। जिसके चलते उन्होंने मंगलवार को स्कूल के गेट पर ताला जड़ने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

-एसडीएम बोले लिखित में दें शिकायत, होगा समाधान
सूचना मिली थी कि शाहपुर तगा राजकीय प्राइमरी स्कूल के गेट पर ग्रामीणों ने ताला लगा दिया है। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी को दूसरे स्कूल में भेजे गए शिक्षक को वापस शाहपुर के राजकीय स्कूल में भेजने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद उस शिक्षक को स्कूल में भेज दिया गया। शिक्षक के स्कूल में पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर लगाए ताले को खोल दिया। स्कूल सरकार की संपत्ति है इस पर ग्रामीणों के ताला जड़ने का कोई औचित्य नहीं है। उनकी कोई समस्या है तो वह प्रशासन को लिखित में दे सकते हैं। भविष्य मेें स्कूल पर ताला लगाने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शाहपुर तगा के स्कूल पर ताला जड़ दिया गया था। लोगों को समझाने व एक शिक्षक के वापस आने के बाद ताला खोल दिया गया।
अशोक कुमार, प्रभारी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed