फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Schedule of Arena and Kesari Dangal released

Sonipat News: अखाड़ा व केसरी दंगल का शेड्यूल जारी

Thu, 20 Jun 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Schedule of Arena and Kesari Dangal released
सोनीपत। खेल विभाग पंचकूला ने जिलास्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता व केसरी दंगल का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहलवान दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 23 जून को खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में की जाएगी। इसमें विजेता पहलवानों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी देवेंद्र दहिया ने बताया कि जिलास्तरीय अखाड़ा व केसरी दंगल प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। इसमें फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्गों में अंडर 17, 21 व सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन में 74 किलो भार वर्ग तक जिला कुमार और 74 किलो भार वर्ग से ऊपर में जिला केसरी बनेंगे। वहीं महिला वर्ग में 62 किलो भार वर्ग तक जिला कुमारी व उससे ऊपर जिला केसरी की विजेता पहलवान बनेंगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विजेता पहलवान राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जोकि 28 से 30 जून को कैथल में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रत्येक जिले से 96 पहलवान भाग लेंगे। पुरुष वर्ग के विभिन्न भार वर्गों के 60 विजेता पहलवान, दो जिला कुमार, दो जिला केसरी व महिला वर्ग की 30 पहलवान, एक जिला कुमारी, एक जिला केसरी भाग लेंगे। जिला खेल विभाग को 25 जून तक विजेता पहलवानों की खेल पोशाक का साइज मुख्यालय भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed