फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Satta Sangram: Today is the last day for withdrawal of nomination, election battle will be held

सत्ता संग्राम : नामांकन वापसी का अंतिम दिन आज, सजेगा चुनावी दंगल

Mon, 16 Sep 2024 07:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Sep 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Satta Sangram: Today is the last day for withdrawal of nomination, election battle will be held
सोनीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन रहेगा। नामांकन वापसी के साथ ही विधानसभा चुनावों का असल दंगल सजेगा। जिले में फिलहाल छह विधानसभा में 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। हालांकि अंतिम दिन बड़े नेताओं के साथ ही कई अन्य के नामांकन भी वापस लिए जा सकते हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही प्रत्याशियों की सही संख्या तय हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले की सभी छह विधानसभाओं में सबसे अधिक नामांकन का रिकॉर्ड वर्ष 1996 में बना था। ऐसे में इस बार भी 28 साल पहले बना सबसे अधिक नामांकन का रिकॉर्ड टूटने वाला नहीं है। वर्ष 1996 के चुनावों में कुल 152 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें अकेले 36 प्रत्याशी कैलाना (परिसिमन के बाद गन्नौर) हलके से आए थे। जबकि सबसे कम 11 प्रत्याशी बरोदा विधानसभा से थे। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में 72 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें सबसे अधिक 15 प्रत्याशी राई विधानसभा से थे। वहीं सबसे कम प्रत्याशी का रिकॉर्ड वर्ष 1968 में बना था। इस चुनाव में 27 प्रत्याशी ही चुनाव में उतरे थे। इनमें सबसे ज्यादा छह प्रत्याशी बरोदा से तो सबसे कम दो प्रत्याशी रोहट विधानसभा क्षेत्र से थे।
विज्ञापन

किस विधानसभा से कितने प्रत्याशी मैदान में
विधानसभा प्रत्याशी
राई 15
गन्नौर 12
खरखौदा 11
सोनीपत 13
गोहाना 14
बरोदा 07
कुल 72

मान-मनोव्वल का चला दौर
विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज विभिन्न पार्टियों के कई बड़े नेताओं ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन किया है। जिले के बागी नेताओं को लेकर दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन होने के कारण निर्दलीय के तौर पर नामांकन करने वाले नेताओं की मान-मनोव्वल का दौर देर रात तक जारी रहा। विभिन्न पार्टियों के नेता अपने बागियों को मनाने के लिए भागदौड़ करते रहे। सोनीपत विधानसभा से भाजपा नेता राजीव जैन और गन्नौर विधानसभा से भाजपा नेता देवेंद्र कादियान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंडिंग है लाइन
रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी सोनीपत पहुंचना था, हालांकि देर शाम तक उनके सोनीपत पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री का सोनीपत आगमन क्या परिणाम लाएगा, इसकी तस्वीर सोमवार को साफ हो सकेगी।



विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन रहेगा। चुनाव को लेकर जिले में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में एसएसटी नाकाबंदी कर शराब व अवैध नकदी पर कड़ी नजर बनाए हुए है। नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

-डॉ. मनोज कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed