फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Satbir of Purkhas won 5100 rupees by drinking 5 liters of milk

पुरखास के सतबीर ने पांच लीटर दूध पीकर 5100 रुपये व ट्रॉफी जीती

Tue, 02 Nov 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Satbir of Purkhas won 5100 rupees by drinking 5 liters of milk
दूध पीयो-स्वस्थ जीयो प्रतियोगिता में विजेता सतबीर को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर के प्रताप स्कूल में सोमवार को जग उत्थान शिक्षा खेल समिति द्वारा दूध पीयो-स्वस्थ्य जीयो प्रतियोगिता कराई गई। इसमें दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के 88 लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गांव पुरखास से आए 58 वर्षीय किसान सतबीर ने हिस्सा लेते हुए पांच लीटर दूध पीकर प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता बनने पर समिति की तरफ से उन्हें ट्रॉफी व 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हवा सिंह 3 लीटर 800 ग्राम दूध पीकर रहे द्वितीय
दूसरे नंबर पर रहे मटिंडू गांव के हवा सिंह ने 3 लीटर 800 ग्राम दूध पीकर 3100 रुपये का दूसरा इनाम प्राप्त किया। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से संदीप सिसाना व कपिल रोहणा रहे जिन्होंने 3.5 लीटर दूध पीया। आयोजकों की तरफ से दोनों विजेताओं को 1500-1500 की राशि इनाम स्वरूप दी गई। जग उत्थान खेल शिक्षा समिति संचालक सोमबीर आर्य ने कहा कि समाज को हरियाणा की संस्कृति से जोड़ते हुए नशे से दूर रखने का संदेश देने के लिए यह प्रतियोगिता कराई गई है। इस दौरान पवन आर्य, समाज सेवी हर्ष छिक्कारा, राकेश उर्फ कुकु, सतप्रकाश नंबरदार सहित विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed