{"_id":"69051ff255f95a3c920829e4","slug":"sant-nirankari-congregation-begins-trains-overcrowded-many-passengers-travelling-standing-sonipat-news-c-197-1-snp1008-144597-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संत निरंकारी समागम शुरू... ट्रेनों में बढ़ी भीड़, कई यात्री खड़े होकर कर रहे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संत निरंकारी समागम शुरू... ट्रेनों में बढ़ी भीड़, कई यात्री खड़े होकर कर रहे सफर
Sat, 01 Nov 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत स्टेशन पर भीड़ के बीच धक्का-मुक्की कर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। गांव भोड़वाल माजरी में शुक्रवार को चार दिवसीय 78वां अंतरराष्ट्रीय संत निरंकारी समागम का शुभारंभ किया गया। समागम को लेकर काफी निरंकारी अनुयायियों का ट्रेनों के माध्यम से आवागमन शुरू हो गया है। शताब्दी, सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ सवारी गाड़ियों में भी यात्रियों काफी भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में यात्री ट्रेनों में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।
संत निरंकारी मिशन की ओर से गांव भोड़वाल माजरी में 3 नवंबर तक समागम का आयोजन किया गया है। समागम में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा, दिल्ली, पंजाब जैसे राज्यों से संगत का आवागमन शुरू हो गया है। ऐसे में दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली सुपरफास्ट, शताब्दी, एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ सवारी गाड़ियाें में यात्रियों की भीड़ नजर आने लगी है।
कई यात्री ट्रेनों में खड़े होकर व पांवदान पर बैठकर सफर कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। सोनीपत स्टेशन पर धक्का-मुक्की के बीच यात्रियों को ट्रेनों में सवार होना पड़ रहा है। इस ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
मऊ स्पेशल 7:36 घंटे, गीता जयंती, मालवा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे रही लेट
दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस 1:09 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:14 घंटे, 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस 1:38 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 2:08 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 1:06 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची। वहीं अंबाला से दिल्ली रूट पर चलने वाली 05302 मऊ त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस 7:36 घंटे, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:37 घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस 1:24 घंटे, 20434 जम्मू मेल 1:03 घंटे, 12312 नेताजी एक्सप्रेस 1 घंटा, 64536 सवारी गाड़ी 1:09 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 1:48 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
भोड़वाल माजरी में ज्यादा ठहराव, कुछ पीछे से पहुंच रही लेट
दिल्ली-अंबाला अप-डाउन रूट पर शुक्रवार को दर्जनभर ट्रेनें एक से लेकर करीब साढ़े 7 घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। इनमें कई सवारी गाड़ियां भी शामिल रहीं। यात्री सुरेंद्र गुप्ता, नरेश कुमार, प्रमोद, हैप्पी ने बताया कि निरंकारी समागम के चलते अप-डाउन की 34 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव रखा गया है, जबकि भीड़ के चलते अधिकतर ट्रेनें 5 से 15 मिनट पर भोड़वाल माजरी स्टेशन पर रोकी जा रही हैं। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें पीछे से देरी से सोनीपत पहुंच रही हैं। इसके बावजूद एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के लिए सवारी गाड़ियाें को बीच के स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। ऐसे में यात्री अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
ट्रेनों में बढ़ी भीड़ व निरंकारी समागम को लेकर विशेष व्यवस्था बनाई गई हैं। ट्रेनों के समय पर परिचालन पर ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे