फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation workers chased and beat the sanitation inspector and contractor.

Sonipat News: सफाईकर्मियों ने सफाई निरीक्षक और ठेकेदार को दौड़ाकर पीटा

Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers chased and beat the sanitation inspector and contractor.
फोटो 27: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अपनी मांगों को लेकर दो दिन से नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को जबरन धरने से उठाने की कोशिश करने पर भड़क उठे। आंदोलनकारी संविदा सफाई कर्मचारियों ने जबरदस्ती धरने से उठाने की कोशिश कर रहे सफाई निरीक्षक और ठेकेदार को दौड़ा कर पीटा। साथ ही लोक निर्माण विभाग के चौकीदार से मारपीट की और अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का शीशा तोड़ दिया।
संविदा सफाई कर्मचारी शुक्रवार की सुबह नगर निगम के मुख्य गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। करीब 9:30 बजे नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक और ठेकेदार धरना स्थल पर पहुंचे। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान मुकेश टांक ने आरोप लगाया कि सफाई निरीक्षकों और ठेकेदार ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इसको लेकर सफाई कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। नाराज संविदा सफाई कर्मचारियों ने मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक और ठेकेदार को दौड़ा कर पीटा। इस दौरान एक सफाई निरीक्षक नगर निगम से निकलकर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पीछे प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए। गेट पर तैनात चौकीदार निशांत ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि सफाई कर्मचारियों ने चौकीदार के साथ मारपीट की और गेट के शीशे तोड़ दिए गए। चौकीदार को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि ठेका सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 8 सितंबर को पैदल यात्रा करते हुए अंबाला पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण ने उन्हें आश्वासन दिया था कि ठेका खत्म करके उन्हें पे-रोल पर रखा जाएगा लेकिन 15 सितंबर से ठेका चालू किया गया है। इसमें 800 से ज्यादा कर्मचारियों में से 650 कर्मचारियों रखने की बात कही गई है। इसके विरोध में कर्मचारी धरना दे रहे हैं।
सिविल लाइन थाने में दर्ज कराईं तीन शिकायतें
पूरे प्रकरण में तीन शिकायतें सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गईं हैं। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में लगे दरवाजे के शीशे तोड़नें और चौकीदार की पिटाई करने के मामले में अधीक्षण अभियंता कार्यालय की तरफ से सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, नगर निगम अधिकारियों की तरफ से सिविल लाइन थाने में संविदा कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की तरफ से भी महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में शिकायत दी गई है।

वर्जन
शहर में सफाई का नया ठेका हुआ है। रात के समय सफाई निरीक्षक जांच के लिए निकले थे। इनमें से कुछ सफाई कर्मचारी मौके पर नहीं मिले, जिनको लेकर कार्रवाई की गई तो सफाई कर्मचारी भड़क गए। इस मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई है।-हर्षित कुमार, आयुक्त, नगर निगम।


- नगर निगम कार्यालय में हुए विवाद के मामले को लेकर तीन शिकायतें दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।-उमेश कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed