फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation workers burnt the effigy of the Municipal Minister at Ambedkar Chowk.

Sonipat News: सफाई कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक पर फूंका निकाय मंत्री का पुतला

Tue, 12 May 2026 06:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers burnt the effigy of the Municipal Minister at Ambedkar Chowk.
आंबेडकर चौक पर निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंकते सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। हड़ताल के 12वें दिन सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद से प्रदर्शन करते हुए आंबेडकर चौक तक रोष मार्च निकाला। आंबेडकर चौक पर निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन करने के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें आंदोलन जारी रखना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल को समर्थन देने के लिए सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी पहुंचे। सर्व कर्मचारी संघ से सुरेश यादव बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ पहुंचे। वार्ड 3 से पार्षद नरेंद्र कुमार, वार्ड 9 से पार्षद मुकेश देवगन और वार्ड 11 से पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र कालरा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से बुधवार सुबह 11 बजे बातचीत के लिए बैठक का न्योता मिला है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में होगी। बैठक में निकाय मंत्री विपुल गोयल सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि बातचीत में कोई समाधान निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed