{"_id":"61bceb929260087cdb5dd8f0","slug":"sandeep-sharma-got-chaudhar-of-sonepat-bar-for-the-second-time-in-a-row-sonipat-news-rtk633045019","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप शर्मा को लगातार दूसरी बार मिली सोनीपत बार की चौधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप शर्मा को लगातार दूसरी बार मिली सोनीपत बार की चौधर
विज्ञापन
सोनीपत बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद प्रधान संदीप शर्मा के साथ विजयी चिह्न बनाते अधिवक्ता?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप शर्मा (स्वीटी) ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर बार की चौधर को अपने पास रखा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजीव दहिया को 86 मतों से हराया है। वहीं, उपप्रधान पद पर दिनेश कुमार आंतिल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 30 वोट से हराया, जबकि सचिव पद के लिए धर्मेंद्र मलिक ने संदीप दलाल को 97 मतों से हराया। इसके अलावा खजांची पद पर कमल खत्री और सह सचिव पद के लिए अधिवक्ता सुनैना के नाम पर पहले ही सहमति बन चुकी है।
शुक्रवार को सोनीपत बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। शाम साढ़े 4 बजे तक मतदान संपन्न हो पाया, जिसके बाद मतों की गिनती शुरू की गई। प्रधान पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ रहे संदीप शर्मा स्वीटी लगातार दूसरी बार विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजीव दहिया को 86 मतों से हराया। प्रधान पद के लिए कुल 945 वोट डाले गए थे। संदीप शर्मा स्वीटी को 454, राजीव दहिया को 368, राम सिंह दहिया को 116 और हिम्मत दहिया को पांच वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए हुए मतदान में दिनेश कुमार आंतिल ने 369 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी अभिषेक खत्री को 30 वोट से हराया। उन्हें 339 मत मिले। वहीं तीसरे प्रत्याशी सोनू भारद्वाज को 225 मत मिले। सचिव पद के लिए हुए चुनाव में धर्मेंद्र मलिक ने 388 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी संदीप दलाल को 97 मतों से हराया। संदीप को 291 व कुसुम दहिया को 265 वोट मिले। चुनाव के दौरान बार परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।
बार परिसर में रही गहमागहमी
बार परिसर में दिनभर गहमागहमी रही। प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में वोट डालने के लिए लाइन में खड़े होकर मतदाताओं से अपील करते रहे। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में 01 वोट निरस्त माना गया। उपप्रधान पद के लिए 11 वोट रद्द माने गए। वहीं सचिव के लिए 5 वोट रद्द हुए।
विज्ञापन
यह बोले विजेता
सभी साथियों के सहयोग से लगातार दूसरी बार जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदार से पूरा करूंगा। सभी साथियों को एक साथ लेकर चलेंगे। वहीं बार-बेंच में बेहतर समन्वय के लिए काम करेंगे। जिला एसोसिएशन की बेहतरी के लिए प्रयास करता रहूंगा।
- संदीप शर्मा स्वीटी, प्रधान, सोनीपत बार एसोसिएशन
--
सोनीपत बार एसोसिएशन ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। बार की भलाई के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा। मेहनत व ईमानदारी से काम करते हुए सभी साथियों को साथ लेकर चलूंगा।
- धर्मेंद्र मलिक, सचिव, सोनीपत बार एसोसिएशन
--
वर्जन
सोनीपत बार एसोसिएशन का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रधान पद पर संदीप शर्मा स्वीटी, उपप्रधान पद पर दिनेश कुमार आंतिल व सचिव पद पर धर्मेंद्र मलिक ने जीत दर्ज की है। सह सचिव पद पर सुनैना व कोषाध्यक्ष पद पर कमल खत्री पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
- सुखबीर गुलिया, आरओ, सोनीपत बार एसोसिएशन चुनाव