फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sameer of Chhaya South Point won silver in South Korea

साउथ कोरिया में छाया साउथ प्वाइंट का समीर, जीता रजत

Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sameer of Chhaya South Point won silver in South Korea
साउथ प्वाइंट स्कूल के खिलाड़ी समीर ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप-2022 के वरिष्ठ वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। यह प्रतियोगिता 9 से 21 जुलाई तक चैंगवॉन, साउथ कोरिया में खेली जा रही है। जिसमें समीर ने रैपिड फायर पिस्टल मैन टीम में अपनी प्रतिभा के बल पर रजत पदक जीत देश का नाम रोशन किया। समीर की उपलब्धि पर साउथ प्वाइंट स्कूल में खुशी माहौल बना रहा।
विज्ञापन

साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि साउथ कोरिया के चैंगवॉॅन में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप-2022 में प्रतिभागिता कर रहे समीर ने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। समीर ने रैपिड फायर पिस्टल मैन टीम में अनीश व विजयवीर सिद्धु के साथ जोड़ी बनाते हुए बेहतर निशाना लगा रजत पदक पर कब्जा किया। साउथ प्वाइंट ग्रुप के वाइस चेयरमैन रोहित खत्री ने समीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा, कार्यकारी अधिकारी डॉ. ममता सचदेवा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed