{"_id":"68c5d45c635e20cdec087b72","slug":"saloni-first-in-shloka-recitation-and-priya-first-in-speech-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142194-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: श्लोक उच्चारण में सलोनी और भाषण स्पर्धा में प्रिया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: श्लोक उच्चारण में सलोनी और भाषण स्पर्धा में प्रिया प्रथम
Sun, 14 Sep 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह व स्टाफ सदस्यों के स
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में राज्यस्तरीय साहित्य महोत्सव साहित्य के रंग-2025 का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, हिंदी व हरियाणवी कविता पाठ, वाद-विवाद, भाषण, श्लोक उच्चारण स्पर्धा में भाग लिया।
अतिथि संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह मौजूद रहीं। संयोजक संगीता शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। निर्णायक मंडल में कमलेश चोपड़ा, रोजी चोपड़ा, अर्चना कक्कड़, डॉ. वंदना मलिक, रोहिणी, डॉ. नवीन कुमारी शामिल रहीं।
अंग्रेजी कविता पाठ में जीवीएम महाविद्यालय सोनीपत की तनवी ग्रोवर प्रथम, राजकीय महाविद्यालय, झज्जर की दक्षिता, राजकीय पीजी कॉलेज, रोहतक की प्रियंका द्वितीय, जीवीएम कन्या महाविद्यालय की मिमांशा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
अंग्रेजी वाद-विवाद में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की अनुराधा व अलंकृता प्रथम, डीएमएम महाविद्यालय रोहतक की कुमकुम, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां की अंशिका द्वितीय, हिंदू महाविद्यालय की दीक्षांत, बीएमएम कॉलेज, रोहतक की तनुष्का, हिंदू कन्या महाविद्यालय, सोनीपत की इशिका चौहान तृतीय रहीं।
हिंदी कविता पाठ में जीवीएम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत की काजल, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत का नितिन प्रथम, राजकीय महाविद्यालय, झज्जर की दक्षिता द्वितीय, ऑल इंडिया जाट मेमोरियल कॉलेज, रोहतक के जतिन, डीएमएम कन्या महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र की काजल तृतीय रहीं।
श्लोक उच्चारण में जीवीएम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत की सलौनी प्रथम, हिंदू कन्या महाविद्यालय, सोनीपत की निकिता, आईजीएन कॉलेज, लाडवा की तान्या द्वितीय, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत का अंश तृतीय रहे। संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की प्रिया प्रथम, उर्दू कविता में नैना प्रथम रहीं।
हरियाणवी कविता में हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत के नितिन, ऑल इंडिया जाट मेमोरियल कॉलेज, रोहतक का जतिन प्रथम रहा। हिंदी वाद-विवाद में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की प्रिया, ऑल इंडिया जाट मेमोरियल कॉलेज, रोहतक का जतिन प्रथम रहा। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. सुमन नासा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहीं।