फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sagar receives a grand welcome after returning from the World Wushu Championship with a bronze medal.

Sonipat News: वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर लौटे सागर का भव्य स्वागत

Sun, 28 Sep 2025 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sagar receives a grand welcome after returning from the World Wushu Championship with a bronze medal.
फोटो :05: सोनीपत के गांव नाहरी में ब्राजील से कांस्य पदक जीतकर लौटे सागर दहिया का स्वागत करते ग
सोनीपत। 17वीं वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर लौटे गांव नाहरी के खिलाड़ी सागर दहिया का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने सागर को फूलों और नोटों की माला से लाद दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते गांव लेकर पहुंचे। प्रतियोगिता 1 से 7 सितंबर तक ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

सागर दहिया ने प्रतियोगिता के 56 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया था। वह वर्तमान में आईटीबीपी में हैं जबकि उनके पिता किसान हैं। उनके स्वेदश लौटने पर ग्रामीणों ने दिल्ली के लामपुर बॉर्डर से गांव तक गाड़ी में लेकर आए। उनके साथ ग्रामीण ट्रैक्टर-बाइक पर खुशी मनाते चल रहे थे।
विज्ञापन

सागर के दादा आनंद पहलवान, दादी राजबाला, पिता संजय दहिया, मां अंजू, भाई अजय व विजय भी खुशी में झूम रहे थे। स्वागत समारोह में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया व आईटीबीपी कमांडेंट किरण गहलावत भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि दहिया ने कहा कि खेलों में उनका गांव विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। पहले पहलवानी में ओलंपिक तक गांव का झंडा बुलंद था और अब वुशू में भी विश्व स्तर पर नाम चमका है। स्वागत समारोह में बलजीत दहिया, सूरजमल पटवारी, साहब सिंह दहिया, डॉ. सतबीर, सामाजिक कार्यकर्ता पदम सिंह दहिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुकेश रानी, गोविंद दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed