फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rule 134A: Changed schedule, now online application process will start from October 29

नियम 134 ए : बदला शेड्यूल, अब 29 अक्तूबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Sat, 23 Oct 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Changed schedule, now online application process will start from October 29
नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों द्वारा मांगी गई निर्धारित सीटों की जानकारी न देने से आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। जिले में अभी भी 116 निजी स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने शिक्षा विभाग के पोर्टल पर निर्धारित सीटों का ब्योरा अपलोड नहीं किया है। प्रदेश के सभी जिलों में यही स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार निजी स्कूलों को 24 अक्तूबर तक निर्धारित सीटों की जानकारी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग द्वारा नियम 134 ए के तहत पहले जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार निजी स्कूलों को 17 अक्तूबर तक सीटों का ब्योरा देने के निर्देश दिए गए थे। उसके बाद इस तिथि को पहले 20 अक्तूबर फिर 21 अक्तूबर तक बढ़ाया गया। दो बार तिथि बढ़ने के बावजूद जिले के 116 निजी स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने निर्धारित सीटों की जानकारी नहीं दी। इसमें सोनीपत, राई व गन्नौर ब्लॉक के सबसे अधिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

सीटें रिक्त रहने पर ही निकलेगा ड्रॉ
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार 29 नवंबर को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ में शामिल विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया एक से 10 दिसंबर तक चलेगी। 10 नवंबर के बाद भी यदि किसी स्कूल में सीटें खाली रहती हैं तो दूसरे ड्रॉ पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा नया शेड्यूल
-24 अक्तूबर तक निजी स्कूलों को निर्धारित सीटों का ब्योरा शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
-25 से 28 अक्तूबर तक शिक्षा अधिकारी स्कूलों व निजी स्कूलों द्वारा अपलोड किए गए ब्योरे की जांच करेंगे।
-29 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 14 नवंबर तक जारी रहेगी। विद्यार्थी आवेदन जमा करवा सकते हैं।
-18 नवंबर को शिक्षा विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी।
-21 नवंबर को लिस्ट में शामिल किए गए विद्यार्थियों का असेसमेंट टेस्ट होगा।
-26 नवंबर को असेसमेंट टेस्ट का परिणाम घोषित किया जाएगा।
-29 नवंबर को पहला ड्रॉ घोषित किया जाएगा।
-1 से 10 दिसंबर तक पहले ड्रॉ में शामिल विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा।
वर्जन
नियम 134ए के तहत सभी निजी स्कूलों द्वारा निर्धारित सीटों का ब्योरा न देने के कारण शिक्षा विभाग ने शेड्यूल में बदलाव किया है। जिले में करीब 116 स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने निर्धारित सीटों का ब्योरा नहीं दिया है। ऐसे स्कूल निर्धारित 24 अक्तूबर तक निर्धारित सीटों की जानकारी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करें। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- प्रोमिला भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed