{"_id":"61bceb95ac049a15bd451d8f","slug":"rule-134a-3098-out-of-3302-students-passed-the-evaluation-test-sonipat-news-rtk633045167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : 3302 विद्यार्थियों में से 3098 ने उत्तीर्ण की मूल्यांकन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए : 3302 विद्यार्थियों में से 3098 ने उत्तीर्ण की मूल्यांकन परीक्षा
विज्ञापन
बीईओ कार्यालय में आने वाले अभिभावकों को उनके बच्चे का परीक्षा परिणाम बताते नियम 134ए के प्रभारी मन?
- फोटो : Sonipat
नियम 134ए के तहत ली गई मूल्यांकन परीक्षा का संशोधित परिणाम वीरवार देर रात जारी कर दिया गया, जिसमें 3302 विद्यार्थियों में से 3098 ने 55 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण की है। शिक्षा विभाग ने परिणाम जारी करने के साथ ही स्कूल अलॉटमेेंट लिस्ट भी जारी कर दी। पहले ड्रॉ में 2544 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए गए हैं। वहीं 554 विद्यार्थियों को अभी दूसरे ड्रॉ का इंतजार करना होगा।
नियम 134ए के तहत जिले के निजी स्कूलों में 13199 सीटों पर दाखिले के लिए चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में 4410 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। 5 दिसंबर को जिले में बनाए गए 13 केंद्रों पर 3302 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी थी। परिणाम जारी करने के लिए तीन बार तिथियां बढ़ाई गईं। बुधवार को जारी किए गए परीक्षा परिणाम मेें तकनीकी खामी होने के कारण देर सायं उसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद वीरवार देर रात संशोधित परिणाम जारी किया गया। शुक्रवार को परिणाम जानने के लिए सुबह से ही बीईओ कार्यालय पर अभिभावकों की भीड़ लगी रही।
सर्वर डाउन होने के कारण अपलोड होने में लगा समय
शुक्रवार को भी सर्वर डाउन होने के कारण परिणाम अपलोड करने में परेशानियां हुईं। हालांकि बीईओ कार्यालय पर पहुंचे अभिभावकों को उसके बच्चों का परिणाम तुरंत बता दिया गया। शिक्षा अधिकारी सभी कक्षाओं का परिणाम अपलोड करने में दिनभर व्यस्त रहे।
विज्ञापन
24 दिसंबर तक दर्ज करवानी होगी उपस्थिति
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि जिन विद्यार्थियों का चयन निजी स्कूल में हुआ है, उन्हें 14 से 24 दिसंबर के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। साथ ही अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। यदि कोई चयनित विद्यार्थी तय दिनों में आवंटित स्कूलों मेें अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाता है तो उसका चयन रद्द समझा जाएगा और विद्यालय की सीट को रिक्त मान लिया जाएगा।
वर्जन
नियम 134ए के तहत मूल्यांकन परीक्षा का संशोधित परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। सर्वर डाउन होने के कारण परीक्षा परिणाम अपलोड होने में परेशानी हुई। परिणाम व स्कूल अलॉटमेंट की सूची शनिवार सुबह बीईओ कार्यालय पर चस्पा कर दी जाएगी। जिन विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट हुए हैं, उन्हें 24 दिसंबर तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के साथ ही अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी।
- मनोज वर्मा, प्रभारी, नियम 134ए, सोनीपत