फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 23 lakh looted from employees

कर्मचारियों से लूटे 23 लाख रुपये

Tue, 23 Sep 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन

कुंडली के पास एक्सिस बैंक के सामने से हथियारबंद बदमाश एक बीड़ी कंपनी के कर्मचारियों से 23 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिमी बंगाल निवासी सब्दुल, मोहम्मद इस्माइल, यूसुफ अली और चंडी चरण चटर्जी फिलहाल एक बीड़ी कंपनी के गोदाम में कार्यरत हैं। वह वहां से सोनीपत जिले में बीड़ी सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह बीड़ी कंपनी के 23 लाख रुपये बोलेरो गाड़ी में लेकर जमा कराने कुंडली स्थित एक्सिस बैंक गए थे। बैंक के बाहर पहुंचकर वह गाड़ी से उतरे ही थे कि इसी दौरान टाटा सफारी सवार छह-सात युवक आए और पिस्तौल के बल पर चारों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने युसुफ और सब्दूल से हाथ में पकड़ा 23 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कारिंदों ने मामले की सूचना बीड़ी कंपनी के मालिक को दी। बाद में पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने नाकाबंदी की लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।

सीसीटीवी में नहीं हुए कैद
बदमाशों ने बैंक से काफी दूर वारदात को अंजाम दिया है। जिसके चलते बदमाश सीसीटीवी में भी कैद नहीं हो सके। पुलिस ने बीड़ी कंपनी के कारिंदों से बदमाशों के हुलिए और बोलचाल की भाषा के बारे में जानकारी जुटाई है। टाटा सफारी गाड़ी, जिसमें बदमाश सवार थे, का पुलिस पता लगाने में जुटी है।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
बड़ी लूट की सूचना के कुछ देर बाद ही थाना कुंडली प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद ही डीएसपी अजीत सिंह, डीएसपी वीरेंद्र सिंह, सीआईए इंचार्ज कंवल सिंह, एसआईटी इंचार्ज विवेक कुंडू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात स्थल का बड़ी बारिकी के साथ मुआयना किया। आसपास से सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारी मामले में बीड़ी कंपनी के कारिंदों से भी बड़ी गहनता से पूछताछ कर रहे हैं।

थाना कुंडली में लूट की बड़ी वारदात को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है। केश को बैंक तक लाने में बीड़ी कंपनी की ओर से पुलिस को सूचना न देकर लापरवाही बरती गई थी। पुलिस मौके पर मिली जानकारी व कुछ साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले से पर्दा उठा देगी। पुलिस की 4 टीमें वारदात को सुलझाने के लिए प्रयासरत हैं।
-बलजीत सिंह, कुंडली थाना प्रभारी

कारिंदों से पहले पहुंची लुटेरों की गाड़ी
कुंडली में सोमवार को एक्सेस बैक के सामने से हुई 23 लाख रुपये की लूट की छानबीन में सामने आया है कि लुटेरे सफेद रंग की सफारी गाड़ी में सवार थे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों के चेहरे तो कैद नहीं हुए पर दो गाड़ियां, जिनमें एक बीड़ी कंपनी के कारिंदों की बोलेरो और दूसरी सफारी गाड़ी कैद है। पुलिस को संदेह है कि यही गाड़ी बदमाशों की सफारी हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है कि बैंक के सामने से पहले सफेद रंग की सफारी गाड़ी निकली और बाद में बोलेरो गाड़ी आई।

राई क्षेत्र में यह हुई वारदात
- 14 जुलाई: नाहरा गांव स्थित आशु किसान सेवा केंद्र के मैनेजर अवधेश कुमार पेट्रोल पंप से 11 लाख रुपये कै श लेकर को-ऑपरेटिव बैंक में जमा कराने निकले थे। रास्ते में बिंधरौली और मंडोरा के बीच हथियार बंद बदमाशों ने उनसे 11 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस आज तक इस मामले में लकीर पीट रही है।

- 23 अगस्त : पलड़ी गांव के पास संतराम फिलिंग स्टेशन पर बदमाशों ने पंप कर्मियों को बंधक बनाकर 2.94 लाख रुपये लूटे। साथ ही बदमाश यहां से सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी साथ ले गए। पुलिस इस मामले में भी लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई है।


- 3 सितंबर :
गांव खेवड़ा में दहिया पेट्रोल पंप के दो कर्मियों को गोली मारकर बदमाशों ने 3.55 लाख रुपये लूट लिए। इस वारदात में कर्मी 9.07 लाख रुपये बदमाशों की आंखों से बचा गए।

-22 सितंबर : कुंडली में बीड़ी कंपनी के कारिंदों से गन प्वाइंट पर 23 लाख रुपए की लूट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed