फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 2.70 lakh more laptop stolen from Patanjali Mega Store

पतंजलि मेगा स्टोर से 2.70 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी

Mon, 30 May 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.70 lakh more laptop stolen from Patanjali Mega Store
कुंडली स्थित पतंजलि मेगा स्टोर व जन औषधि केंद्र का ताला तोड़कर चोर नकदी और लैपटॉप चोरी कर ले गए। रात में चोर 2.70 लाख रुपये की नकदी और लैपटॉप के साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। मैनेजर के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली की नारंग कॉलोनी की रहने वाली कविता बिंदल ने पुलिस को बताया कि वह पतंजलि मेगा स्टोर और जन औषधि केंद्र कुंडली में मैनेजर हैं। उन्होंने 27 मई की शाम को 2.70 लाख रुपये गिन कर रखे थे। इनको 28 मई को बैंक में जमा करना था। वह 28 मई की सुबह स्टोर पर पहुंची तो वहां ताले टूटे पड़े थे। स्टोर में जाकर देखा तो रुपये गायब थे। चोरों ने ताला तोड़कर रुपये और स्टोर का लैपटॉप चोरी कर लिया था। इसके साथ ही वह डीवीआर चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आसपास अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। उनके फुटेज के आधार पर चोरी करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed