{"_id":"658c65d2d130fed7230f369c","slug":"rs-165-crore-approved-for-purchasing-five-thousand-street-lights-sonipat-news-c-197-1-snp1003-11482-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पांच हजार स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए 1.65 करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पांच हजार स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए 1.65 करोड़ रुपये मंजूर
Wed, 27 Dec 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत नगर निगम कार्यालय में हुई फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी की बैठक में मौजूद मेयर निखिल मदान
सोनीपत। निगम क्षेत्र में जल्द शहर की सड़कें रात्रि में रोशन होंगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से पांच हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदी जाएंगी। निगम कार्यालय में हुई फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी की बैठक में स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए 1.65 करोड़ रुपये बजट मंजूर किया गया। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखने के लिए करीब 2.49 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। इसमें पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी होगी। बुधवार को विकास कार्यों के लिए 9.52 करोड़ रुपये के बजट पर मोहर लगाई गई। जल्द ही विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नगर निगम कार्यालय में मेयर निखिल मदान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूर किए गए बजट से वार्ड नंबर-3, 4, 10, 12 और 18 में विकास कार्य कराएं जाएंगे। मेयर ने बताया कि वार्ड-12 में 16 पार्कों का सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिस पर 2 करोड़ 8 लाख 88 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पार्कों में रंग रोगन, चहारदीवारी की मरम्मत, पैदल पथ की मरम्मत, टाइल्स और दरवाजे और रेलिंग लगाने का काम किया जाएगा। साथ ही सेक्टर-14 के महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में 1 करोड़ 13 लाख 52 हजार रुपये से सुंदरीकरण किया जाएगा। जिससे पार्क में बास्केटबॉल कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट तैयार किए जाएंगे। बैठक में निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा, उप निगमायुक्त हरदीप सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, कमेटी उपाध्यक्ष निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, सह सदस्य एवं निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ, सहायक अभियंता अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निगम क्षेत्र में इन कामों को भी मिली मंजूरी
ब्रह्म कॉलोनी में 79.34 लाख रुपये की लागत से नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। सेक्टर-23 की सड़कों पर रिफलेक्टर, पेंट से सफेद पट्टी और कैट आई लगाने का कार्य होगा। जिसमें 85.16 लाख रुपये खर्च होंगे। कैलाशपुर में 51. 25 लाख रुपये से श्मशान घाट का रास्ता पक्का और शेड डाला जाएगा।