फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 1.60 crore swindled from four people by deceiving them

Sonipat News: साइबर ठगी...झांसे में लेकर चार लोगों से ठग लिए 1.60 करोड़ रुपये

Thu, 20 Jun 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.60 crore swindled from four people by deceiving them
सोनीपत। साइबर ठगों का मकड़जाल बढ़ता जा रहा है। वह लगातार लोगों को झांसे में लेकर उनकी मेहनत की कमाई को हड़प रहे हैं। ठग लोगों को मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। कुंडली क्षेत्र की महिला को शेयर बाजार में मोटी कमाई का लालच देकर 1.49 करोड़ रुपये ठग लिए गए। फैक्टरी महाप्रबंधक को कॉल कर बेटे के दुष्कर्म मामले में फंसने व बचाने के नाम पर 5.20 लाख ऐंठ लिए। उधर, संस्था के नाम पर डोनेशन दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 5.72 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन

शेयर बाजार में मोटी कमाई का लालच देकर 1.49 करोड़ ठगे : कुंडली क्षेत्र की महिला को शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1,49,49000 रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति राजीव सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नीलम 29 मार्च को मोबाइल पर सोशल मीडिया की पोस्ट देख रही थीं। तभी उन्हें शेयर मार्केटिंग सीखने के लिए विज्ञापन देखा था। इस पर उन्होंने अपना मोबाइल नंबर उनके साथ साझा कर दिया था। उन्हें एफ 101 एवेंडस इन्वेस्टर क्लब नाम से बने व्हाट्सएप पर जोड़कर मीरा नाम की महिला ने संपर्क किया था। इसके बाद नरेश राठी से संपर्क कराया गया। उन्हें शेयर मार्केट में 600 से 800 प्रतिशत का मुनाफा देने के नाम पर झांसे में लिया। 3 मई को मीरा ने उनकी पत्नी को कॉल कर पूछा था कि उनके पास कोई ट्रेडिंग एप है। तब उनकी पत्नी ने बताया था कि ग्रो-डब्ल्यू एप है। उन्होंने उनकी पत्नी से असम टॉप एप डाउनलोड कराया। इसके बाद उनकी पत्नी से 50 हजार रुपये शेयर मार्केट में लगवाए। उसके बाद 31 दिन में 10 मई से 10 जून तक उनसे 23 बार में 1,49,49000 रुपये जमा करा लिए गए। जब वह अपने पैसे निकालने गए तो और रुपये की मांग की गई। इस पर उनकी पत्नी आरोपियों के मुंबई स्थित कार्यालय में पहुंची तो वहां उनके साथ ठगी किए जाने का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed