{"_id":"67fabb8a473662755507307c","slug":"rs-116-lakh-jewellery-stolen-from-locked-house-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135151-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बंद घर से 1.16 लाख रुपये, आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बंद घर से 1.16 लाख रुपये, आभूषण चोरी
Sun, 13 Apr 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मिमारपुर में चोर बंद घर से 1.16 लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार खेत में गेहूं की कटाई करने गया था। परिवार के सदस्य लौटे तो चोरी का पता लगा।
गांव मिमारपुर निवासी मुकेश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके परिवार के सदस्य खेत में गेहूं की कटाई करने के लिए गए थे। जब शाम को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो संदूक में रखे 1.16 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी मिले।
चोर उनके घर से सोने की बालियां, चेन, अंगूठी, चांदी की तागड़ी, पाजेब, हथफूल, मंगलसूत्र, पिन, तीन चेन व अन्य सामान चोरी मिला। अपने स्तर पर पता लगाया पर सुराग नहीं लग सका। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद