फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   RRBMU Alwar defeated SRM Sonipat by 9 wickets

Sonipat News: आरआरबीएमयू अलवर ने एसआरएम सोनीपत को 9 विकेट से रौंदा

Wed, 31 Jan 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
RRBMU Alwar defeated SRM Sonipat by 9 wickets
फोटो 41- नार्थ वेस्ट अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। स्
सोनीपत। राजस्थान के झुंझुनू स्थित श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय (जेजेटी) की तरफ से नार्थ वेस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में आरआरबीएम विश्वविद्यालय, अलवर ने एसआरएम विश्वविद्यालय, सोनीपत को 9 विकेट से रौंद दिया। वहीं चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने महाराजा सूरजमल ब्रिज विश्वविद्यालय, भरतपुर को 75 रन से मात दी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ व श्री जेजेटी विश्वविद्यालय झुंझुनूं की तरफ से आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा की टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। विवि के खेल आयोजन सचिव डाॅ. अरुण कुमार ने बताया कि राजऋषि भृतहरि मत्स्य विवि अलवर ने एसआरएम विवि सोनीपत को 18.1 ओवर में महज 55 रन पर समेट दिया। एसआरएम विश्वविद्यालय की तरफ से सिद्धार्थ 9 रन बना पाए। आरआरबीएमयू अलवर ने कृतिन के 24 रन की बदौलत 7.3 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में सीआरएसयू जींद ने भरतपुर विवि को 75 रन से हराया। महाराजा सूरजमल ब्रिज विवि, भरतपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। चौधरी रणबीर सिंह विवि, जींद की ओर से शुभम दुहन व आशीष ने अर्धशतक जड़कर 20 ओवर में 7 विकेट पर 212 रन बनाए। भरतपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 137 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि, दिल्ली ने मौलाना आजाद विवि, जोधपुर को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जोधपुर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 123 रन बनाए। दिल्ली ने प्रशांत के अर्धशतक की बदौलत 12.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 126 रन बनाते हुए 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
एक अन्य मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही संगम विवि, भीलवाड़ा की टीम ने जयवर्धन के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाए। 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएनवाई विवि, जोधपुर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी और 8 रन से मैच हार गई।


फरीदाबाद ने जयपुर को 23 रन से दी मात
सुरेश ज्ञानी विहार विश्वविद्यालय, जयपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जयपुर निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना की और 23 रन से मैच हार गई।

फोटो 41- नार्थ वेस्ट अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। स्

फोटो 41- नार्थ वेस्ट अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed