फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rod hit the head of the roadways bus operator, scuffle with the driver

Sonipat News: रोडवेज बस परिचालक के सिर पर मारी रॉड, चालक से की हाथापाई

Fri, 17 Mar 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rod hit the head of the roadways bus operator, scuffle with the driver
सोनीपत। गांव रतनगढ़ के पास गलत तरीके से पिकअप गाड़ी चला रहे चालक को रोडवेज चालक ने समझाने का प्रयास किया तो वह हाथापाई करने लगा। बचाव में आए परिचालक ने उसे रोका तो उनके सिर पर रॉड मार दी। पुलिस ने परिचालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गंगाना निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सोनीपत डिपो में बतौर परिचालक कार्यरत है। वह बुधवार को अपने साथी चालक संदीप के साथ गोहाना डिपो से बस लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। जब बस रतनगढ़ के पास पहुंचे तो रोड पर तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी आई। चालक पिकअप में पानी की टंकी रखे हुए था। वह गाड़ी को बस के आगे-पीछे चलाता रहा। परिचालक देवेंद्र ने बताया कि जिससे तंग आकर बस चालक संदीप ने पिकअप गाड़ी को रुकवाया। इस पर पिकअप चालक ने गाड़ी रोक ली। चालक ने नीचे उतर कर उसे बातचीत की तो युवक ने अपना नाम सन्नी बताया। चालक संदीप ने सही तरह से गाड़ी चलाने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गया और बस चालक संदीप के साथ हाथापाई करने लगा। देवेंद्र ने बताया कि वह भी सवारियों के साथ बस से नीचे उतर कर बीच-बचाव करने पहुंचे। इस दौरान सन्नी ने लोहे की रॉड उनके सिर पर मार दी और मौके से भाग गया। देवेंद्र को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने उसके बयान पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed