फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   robbed by electric worker

बिजली निगम कर्मी से मारपीट, पिस्तौल दिखाकर एक हजार रुपये छीन ले गए तीन बदमाश

Thu, 07 Nov 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
robbed by electric worker
सोनीपत। गांव राठधना के पास एक्सप्रेस सिटी के निकट सप्लाई ठीक करने गए बिजली निगम के कर्मी से मारपीट कर गन प्वाइंट पर लेकर एक हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने इस संबंध में लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीओ मॉडल टाउन सौरभ ने पुलिस को बताया कि 1 नवंबर को बिजली कर्मी बलबीर सिंह एक्सप्रेस सिटी राठधना की तरफ बिजली सप्लाई ठीक करने गया था। सौरभ ने आरोप लगाया कि इस दौरान तीन युवक उसके पास आए। युवकों ने आते ही बलबीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उससे एक हजार रुपये भी छीन लिए। उन्होंने उसकी मोपेड की चाबी भी छीन ली। साथ ही पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। निगम कर्मी ने मामले से एसडीओ को अवगत कराया। जिस पर एसडीओ ने पुलिस को शिकायत दी। अब एसडीओ के बयान पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीओ ने पुलिस को कहा कि हमलावरों का जल्द पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे बिजली कर्मियों के साथ इस तरह की घटना न हो सके। उन्होंने कहा कि इससे कर्मियों का मनोबल भी बना रहेगा। जांच अधिकारी विपेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली निगम के एसडीओ ने मामले की शिकायत दी है। उन्होंने कर्मी के साथ लूटपाट करने की शिकायत दी है। लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया हैै। जल्द हमलावरों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed