{"_id":"622260c88cb6a9269c3ebb65","slug":"roadways-workers-went-on-strike-for-2-hours-raised-slogans-fiercely-sonipat-news-rtk640187960","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने की 2 घंटे हड़ताल, जमकर लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने की 2 घंटे हड़ताल, जमकर लगाए नारे
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते साझा मोर्चा के सदस्य। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा ने शुक्रवार को बस अड्डा परिसर में मांगों को लेकर 2 घंटे विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 10 से 12 बजे तक चले विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उप महासचिव नवीन राणा ने की। जबकि संचालन संजय कुमार ने किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बस अड्डे से बाहर निकल विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण रोडवेज बसों का परिचालन भी प्रभावित रहा। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।
हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि रोडवेज का हर कर्मचारी नई पेंशन योजना का विरोध कर रहा है। सरकार कर्मचारियों की मांगे पूरी करने की बजाय अपनी मनमानी कर रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। प्रदर्शन में हरियाणा रोडवेज के चालक संघ के राज्य प्रधान कृष्ण कुमार, हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य के उपप्रधान अशोक कुंडू, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान शिलक राम मलिक, कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामेहर शर्मा, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित इंटक के डिपो प्रधान संदीप मलिक, पूर्व प्रधान रितुराज सिवाच के अलावा हरियाणा रोडवेज मिनिस्टर स्टाफ एसोसिएशन के डिपो प्रधान सरकरम सिंह, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान रणबीर सिंह मलिक, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान संदीप मलिक, ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ से अमित मलिक, रोडवेज चालक संघ के डिपो प्रधान रामकरण सिंह मलिक, हरियाणा रोडवेज मिनिस्टर स्टाफ एसोसिएशन से जगदीश गहलावत, सुनील सरोहा, राकेश कुमार, संदीप कुमार ने भाग लिया।
यह हैं मांगें
10 हजार बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल की जाएं।
रोडवेज के हर कर्मचारी को 5 हजार रुपये जोखिम बता दिया जाए।
1992 से 2003 के बीच लगे चालक परिचालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए।
परिचालक व लिपिकों का ग्रेड पे बढ़ाया जाए।
5 साल से बकाया बोनस को पॉलिसी बनाकर 1 माह के वेतन के बराबर दिया जाए।
निजीकरण पर रोक लगाई जाए व 2016 में लगे चालकों को पक्का किया जाए।
बस अड्डा इंचार्ज के नए पद सृजित किए जाएं।
बसों के इंतजार में भटकते रहे यात्री
रोडवेज कर्मचारियों के दो घंटे के धरने प्रदर्शन के कारण बसों को संचालन प्रभावित रहा। बसें न चलने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री दो घंटे तक बसों के इंतजार में खड़े रहे। इस दौरान दिल्ली व पानीपत रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही। रोहतक, गोहाना, बहादुरगढ़ व सांपला रूट पर निजी बसों का परिचालन होने से यात्रियों ने राहत ली। बसें न चलने से यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन
मांगें लागू नहीं की तो 13 को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव
रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा (1004) संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने कार्यशाला गेट पर बैठक करने के बाद 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान रामपत गोरड ने की। बैठक में पूर्व कोषाध्यक्ष मनजीत पहल, पूर्व प्रधान योगेश दहिया, उप प्रधान राकेश दहिया, सचिव अनिल अंतिल, देवीलाल मलिक, नरेश शर्मा व सभी पदाधिकारी व कर्मठ कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर सरकार इन मांगों को जल्दी लागू नहीं करती तो 13 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उसके बाद 28 व 29 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी भाग लेंगे।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए। संवाद- फोटो : Sonipat