फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways will remain jammed during nationwide strike

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान रोडवेज का रहेगा चक्का जाम

Mon, 28 Mar 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways will remain jammed during nationwide strike
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल न होने का निर्णय लेने के दौरान मौजूद भारतीय मजदूर संघ के सदस्य। ? - फोटो : Sonipat
अगर आप सार्वजनिक परिवहन के भरोसे घर से बाहर कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो उसे दो दिनों के लिए टाल दें, क्योंकि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। सात यूनियनों में से छह यूनियनों के पदाधिकारियों ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान 28 व 29 मार्च को रोडवेज का चक्का पूरी तरह जाम रहने का दावा किया है। जबकि एक यूनियन ने हड़ताल में शामिल न होने की बात कही है। ऐसे में बस सेवाएं प्रभावित रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान यात्रियों को जिले मेें चल रही सहकारी समितियों की 53 बसों का सहारे ही आवागमन करना होगा।
विज्ञापन

साझा मोर्चा ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। रोडवेज कर्मचारी यूनियनों द्वारा सुबह 5 बजे निकलने वाली पहली बस के साथ ही हड़ताल शुरू करने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में रोडवेज बस सेवा प्रभावित रहेगी। यात्रियों को परिवहन समिति की बसों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि सभी बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए सभी चालकों, परिचालकों व स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि बस अड्डे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज की ये यूनियनें होंगी हड़ताल में शामिल
-रोडवेज कर्मचारी यूनियन 1004, संबंधित महासंघ
-हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ
-हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक
-हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ
-हरियाणा रोडवेज कर्मचारी महासंघ
-हरियाणा रोडवेज चालक संघ
इन मुख्य मांगों को लेकर की जाएगी हड़ताल
पुरानी पेंशन बहाल की जाए
रोडवेज के बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल की जाएं
स्टेज कैरिज स्कीम में संशोधन किया जाए
कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए
वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए
वर्कशॉप में नई भर्तियां की जाए
बीएमएस ने हड़ताल से बनाई दूरी
हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ 1342 से संबंधित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल से दूरी बनाई है। बीएमएस के राज्य प्रधान कृष्ण छिक्कारा ने बताया कि यूनियन ने हड़ताल में भाग न लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन बस चलाने लायक माहौल उपलब्ध कराएगा तो हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ यात्रियों को सुविधा देने के लिए बसों का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार और बीडीपीओ को लगाया ड्यूटी मजिस्ट्रेट
बस अड्डे पर तहसीलदार मनोज अहलावत व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) राजेश टिवाना को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। तहसीलदार मनोज अहलावत के साथ डीएसपी वीरेंद्र सिंह सुबह 4 से शाम 4 बजे तक कानून व्यवस्था संभालेंगे। वहीं बीडीपीओ राजेश टिवाना के साथ डीएसपी सतीश गौतम शाम 4 से सुबह 4 बजे तक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे।

रोडवेज डिपो में चालक, परिचालक व स्टाफ में कुल 900 कर्मचारी कार्यरत हैं। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी बसों को चलाने के निर्देश दिए गए हैं। हड़ताल के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। साथ ही डिपो पर चलने वाली गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बलवान सिंह को सौंपी गई हैं। जो कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, उनकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी। मुख्यालय से जैसे आदेश मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed