फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways runs bus for Ramnagar, Uttarakhand

Sonipat News: रोडवेज ने उत्तराखंड के रामनगर के लिए चलाई बस

Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways runs bus for Ramnagar, Uttarakhand
फोटो 08- सोनीपत बस अड्डे पर रामनगर के लिए शुरू की गई रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भा
सोनीपत। जिले में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों को दिवाली का तोहफा देते हुए रोडवेज ने रामनगर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। यह बस रोजाना वाया दिल्ली होते हुए उत्तराखंड के रामनगर जाएगी। सैलानी बस सेवा का लाभ उठाते हुए पहाड़ी क्षेत्र की सैर कर सकेंगे। भाजपा नेता ललित बत्रा ने सोनीपत बस अड्डे से हरी झंडी दिखाकर रामनगर के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस रोजाना दोपहर 12 बजे सोनीपत बस अड्डे से रामनगर के लिए रवाना होगी। वहीं रामनगर से अगली सुबह आठ बजे सोनीपत के लिए चलेगी। रोडवेज ने इस रूट पर दो बसें चलाई हैं।
विज्ञापन

सोनीपत सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं। जो त्योहारी सीजन के साथ ही समय-समय पर अपने घर जाते हैं। इसके लिए इन्हें दिल्ली जाकर बस पकड़नी पड़ती है। जिसमें काफी समय खराब हो जाता है। यही नहीं लंबे सफर के बावजूद अक्सर सीट नहीं मिल पाती। ऐसे में उत्तराखंड से संबंधित एक प्रतिनिधिमंडल लगातार रोडवेज विभाग से रामनगर के लिए बस चलाने की मांग कर रहा था। इसके लिए भाजपा नेताओं को भी मांगपत्र सौंपा था। लोगों की मांग को देखते हुए रोडवेज विभाग ने रामनगर के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से रोडवेज ने उत्तराखंड के रामनगर के लिए सीधी बस चलाई है। यह बस रोजाना दोपहर 12 बजे सोनीपत बस अड्डे से चलेगी। रामनगर में रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 8 बसे सोनीपत वापसी करेगी। इस रूट पर दो बसें चलाई जाएंगी। -गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत।

फोटो 08- सोनीपत बस अड्डे पर रामनगर के लिए शुरू की गई रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भा

फोटो 08- सोनीपत बस अड्डे पर रामनगर के लिए शुरू की गई रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed