फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways employees protested for two hours with black flags

रोडवेज कर्मचारियों ने काले झंडे लेकर दो घंटे तक किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees protested for two hours with black flags
गोहाना में रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Sonipat
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को रोडवेज कर्मचारियों ने काले झंडे लेकर 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। 28 व 29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। कर्मचारियों पर नाजायज मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कई महा प्रबंधकों को चार्जशीट किया है। इसके विरोध में और रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने के लिए डिपो में साझा मोर्चा के आह्वान पर रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के राज्य स्तरीय अध्यक्ष कृष्ण कादयान ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में डिपो के साझा मोर्चा की सभी यूनियनों के डिपो प्रधान, पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। उन्होंने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में की सफलता में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया। राज्य उप महासचिव नवीन राणा ने कहा कि मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार मांगे पूरी नहीं कर रही। जिससे कर्मचारियों में रोष है। इस मौके पर डिपो के साझा मोर्चा के प्रधान रणबीर सिंह मलिक, रामपत गोरड़, जगदीश गहलावत, चंद्रहास, रामकरण मलिक, संदीप मलिक, मनजीत पहल, संजय कुमार, अशोक कुंडू , सरकर्म सरोहा, राकेश कुमार, संजय मलिक, संदीप कुमार, रोशन लाल कौशिक, सुरेंद्र तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन
गोहाना। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की सब डिपो गोहाना इकाई के कर्मचारियों ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन किया। मोर्चा के नेता दिलबाग मलिक ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल सफल होने पर सरकार बौखला गई है। कई जिलों में रोडवेज कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए और कुछ कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसके विरोध में वीरवार को प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने बस अड्डे से आंबेडकर चौक तक काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। मोर्चा के नेता अनिल गंगाना व संजीव स्वामी ने कहा कि सरकार विभाग में नई बसें शामिल करने, पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों को पूरा करे। कर्मचारी नेता अशोक पांचाल ने कहा कि मोर्चा सरकार की तानाशाही व दमनकारी नीतियों को सहन नहीं करेगा। प्रदर्शन में राज सिंह, रामपाल, सरवर लाठर, जोगिंद्र, अनिल, रमेश शामिल हुए।

  बस अड्डा परिसर में विरोध प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

बस अड्डा परिसर में विरोध प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed