फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadside bus shelters will be repaired

Sonipat News: सड़क किनारे बने बस क्यू शेल्टर किए जाएंगे दुरुस्त

Fri, 07 Feb 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Roadside bus shelters will be repaired
फोटो 32- सोनीपत से बहालगढ़ रोड पर दीवान फार्म के पास बना बस क्यू शेल्टर। संवाद
सोनीपत। मुरथल से कुंडली वाया बस अड्डा रूट पर शुरू की गई ई-बसों के निश्चित ठहराव के लिए नए बस क्यू शेल्टर बनाने के साथ ही पुरानों को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने नगर निगम से पत्राचार किया है। इससे यात्रियों को बसों के निश्चित स्टॉप का पता लग सकेगा और वह आराम से बस का इंतजार कर सकेंगे। रोडवेज अधिकारियों ने इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके। रोडवेज डिपो में पहुंची पांच ई-बसों का गणतंत्र दिवस पर परिचालन शुरू कर दिया गया था। ई-बसें मुरथल स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र से पहले बस अड्डा पहुंचती हैं, यहां से इन बसों का कुंडली तक परिचालन किया जाता है। रोडवेज अधिकारियों ने रूट पर ई-बसों का ठहराव भी निर्धारित किया है। हालांकि इन ठहराव पर अभी तक बस क्यू शेल्टर नहीं बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। वहीं चालक को जगह-जगह बस रोकनी पड़ रही है। रोडवेज अधिकारियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित स्टॉपेज पर बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए नगर निगम को लिखा है।
विज्ञापन

बस क्यू शेल्टर बनाने के साथ ही लगाई जाएंगी लाइट
अधिकारियों ने बताया कि बस क्यू शेल्टर बनाने के साथ ही वहां लाइटें लगाने के लिए लिखा गया है। जिससे अंधेरे में यात्रियों को परेशानी ना हो और बस चालक को भी दूर से ही स्टॉप दिखाई दे सके। निर्धारित रूट पर पहले से करीब आठ बस क्यू शेल्टर बने हुए हैं, जिनकी हालत ठीक नहीं है। ऐसे में इन बस क्यू शेल्टरों को भी दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन


ई-बसाें के ठहराव के लिए निर्धारित किए स्टॉपेज पर बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए नगर निगम को लिखा है। साथ ही पुराने बस क्यू शेल्टरों को दुरुस्त करने और सभी जगह लाइटें लगाने के लिए भी कहा है। जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed