फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Right of farmers on Mustarka land, wrong to name panchayats by breaking the interval: Chadhuni

मुस्तरका मालकान भूमि पर किसानों का हक, इंतकाल तोड़कर पंचायतों के नाम करना गलत : चढूनी

Wed, 21 Sep 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Right of farmers on Mustarka land, wrong to name panchayats by breaking the interval: Chadhuni
सरकार ने गांवों में खाली पड़ी शामलात देह व मुस्तरका मालकान भूमि का इंतकाल तोड़कर पंचायतों के नाम करने की योजना तैयार की है। जिससे किसान संगठनों में रोष बना हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इसी मामले में शहर की छोटूराम धर्मशाला में बैठक बुलाई। जिसमें किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी शामिल हुए। उन्होंने सरकार की तरफ से उठाए जा रहे इस प्रकार के कदम की आलोचना की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की जाएगी, साथ ही गांवों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे किसानों ने कहा कि यह किसानों के जमीन है जिसे उनके पूर्वजों ने अपने विभिन्न कार्यों के लिए खाली छोड़ रखा था। अब सरकार इस जमीन का इंतकाल तोड़कर पंचायतों के नाम कर रही है। किसानों का कहना है कि वर्तमान समय में इस जमीन को गोचरान भूमि, सार्वजनिक कार्यक्रमों, फसल अवशेषों की कटाई करने, पौधरोपण जैसे विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस जमीन को अगर पंचायतों, नगरपालिकाओं व नगर निगमों के नाम कर दिया जाएगा तो किसानों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने फैसला किया कि सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की जाएगी। इसी कड़ी में 28 सितंबर को लघु सचिवालय परिसर में किसान अर्द्घनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल, चेयरमैन भगत सिंह, खरखौदा ब्लाक अध्यक्ष जयसिंह, कथूरा ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण मलिक, सुरजीत मलिक, सत्यवान, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदू सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed