फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Revised design for Drain No. 6

Sonipat News: ड्रेन नंबर-6 का बदला डिजाइन, सफाई के लिए बनेंगे रैंप, छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य

Fri, 16 Oct 2026 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Revised design for Drain No. 6
सोनीपत शहर के अंदर अधूरी पड़ी ड्रेन नंबर-6 की कवरिंग परियोजना। संवाद
सोनीपत। शहर के बीचोबीच गुजरने वाली ड्रेन नंबर-6 की कवरिंग परियोजना में अब डिजाइन बदलकर सफाई की स्थायी व्यवस्था की जाएगी। खुले हिस्सों में पुलों और पुलियों तक पहुंचने के लिए रैंप बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इनके जरिये बुलडोजर और अन्य भारी मशीनें ड्रेन में उतर सकेंगी। इससे गाद और गंदगी निकालने में आसानी होगी। नगर निगम ने संशोधित डिजाइन के साथ निर्माण कार्य में तेजी लाने और अगले छह माह में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष से अधूरी पड़ी इस परियोजना का निर्माण कार्य जून में दोबारा शुरू किया गया था। नगर निगम आयुक्त से बातचीत में सामने आई योजना के अनुसार शेष कार्य में पांच प्रमुख पुलों के जोड़ जोड़ने और अधूरे हिस्सों को पूरा करने पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नए डिजाइन में भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है ताकि ड्रेन की सफाई के लिए बार-बार अतिरिक्त व्यवस्था न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


110 करोड़ की परियोजना, 92 करोड़ खर्च :
ड्रेन नंबर-6 को पक्का और कवर करने की योजना वर्ष 2017 में शुरू हुई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परियोजना का उद्घाटन किया था। करीब 110 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने, स्वच्छता बढ़ाने और सुंदरीकरण को गति देना था। हालांकि निर्धारित समय में काम पूरा नहीं हो सका।
देवडू रोड से शादीपुर तक परियोजना के पार्ट-1 पर करीब 92 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। वर्ष 2024 के बरसाती सीजन से पहले करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया था लेकिन शहर के बीच स्थित पांच पुलों के जोड़ न जुड़ने से परियोजना अधूरी रह गई थी।
शेष निर्माण कार्य को लेकर निर्माण एजेंसी गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी पहले तैयार नहीं थी। कई दौर की बातचीत और स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने जून में काम दोबारा शुरू किया। अब संशोधित डिजाइन के अनुसार निर्माण पूरा करने पर जोर है।
इन क्षेत्रों को मिलेगी राहत :
परियोजना पूरी होने से मुरथल रोड, बहालगढ़ रोड, सिक्का कॉलोनी, आईटीआई रोड और शादीपुर क्षेत्र में सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। पुलों के साथ सफाई के लिए विशेष रास्ते विकसित होने से भारी मशीनों की आवाजाही आसान होगी। इससे ड्रेन की नियमित सफाई में मदद मिलेगी और शहरवासियों को लंबे समय से अधूरी परियोजना पूरी होने का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है।
-दो कोट-
ड्रेन नंबर छह के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए डिजाइन में बदलाव किया गया है। ड्रेन निर्माण में लगी कंपनी व निगम अधिकारियों को परियोजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - हर्षित कुमार, आयुक्त, नगर निगम, सोनीपत।


ड्रेन नंबर-6 की कवरिंग परियोजना पूरी होने में छह माह और लगेंगे। ड्रेन के खुले हिस्सों में पुलों और पुलियों तक पहुंचने के लिए रैंप बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जाएंगी। - पदमभूषण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed