फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retkr killing wife's throat

पत्नी की गला रेतकर हत्या

Sat, 08 Nov 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 08 Nov 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
गांव गढ़मिरकपुर में एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़मिरकपुर निवासी ऊषा (33) का शव शुक्रवार तीसरे पहर घर में पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। स्कूल से घर पहुंचे ऊषा के बच्चों ने मां का शव देखकर मामले से आसपास के लोगों को अवगत कराया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस और ऊषा के परिजनों को गांव मोई माजरी में दी गई। महिला के भाई बलराम ने आरोप लगाया कि उसके पति कपिल और सास कृष्णा ने उसकी बहन की हत्या की है। बलराम की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले भी कई बार दी प्रताड़ना की शिकायत
बलराम ने बताया कि बहन की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। जिसके बाद से लगातार उसको तंग किया जा रहा था। इस मामले में कई बार पंचायत स्तर पर फैसले हुए। पुलिस को भी इस संबंध में शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहती थी पारिवारिक कलह
ऊषा और कपिल के बीच लगातार पारिवारिक कलह रहती थी। बताया गया है कि कपिल नशे का आदी था। जिसे लेकर ही उनमें कहासुनी होती रहती थी। इसी कलह के चलते ही घर में तनाव रहता था।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
कपिल और ऊषा के तीन बच्चे हैं। जिसमें सबसे बड़ी बेटी मानसी (11), स्नेहा (8) और रौनक (6) है। तीनों बच्चे शुक्रवार को स्कूल गए थे। जब वह स्कूल से घर पहुंचे तो उन्होंने ऊषा को मृत पड़ा पाया था।


महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात पारिवारिक कलह के चलते हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-अब्दुल गफ्फार, चौकी प्रभारी, गढ़मिरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed