फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired soldier arrested for extorting seven and a half lakhs on the pretext of getting a job in the army

सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े सात लाख ऐंठने का आरोपी सेवानिवृत्त फौजी गिरफ्तार

Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier arrested for extorting seven and a half lakhs on the pretext of getting a job in the army
पुरखास रोड स्थित लाल दरवाजा क्षेत्र की महिला के बेटे को सेना में भर्ती कराने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये ऐंठने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिक्योरिटी सर्विस का कार्यालय चलाता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

लाल दरवाजा क्षेत्र की रहने वाली प्रसन्नी देवी ने एसपी को शिकायत दी थी कि बलवान सिंह सिक्योरिटी सर्विस का कार्यालय चलाता है। वह सेना से सेवानिवृत्ति है। महिला ने बताया था कि उसका बेटा शंकर भी बलवान के पास सिक्योरिटी की नौकरी करता था। बलवान ने उसे व उसके बेटे को कहा था कि वह शंकर को सेना में एमईएस कमांडर वर्कर्स इंजीनियरिंग में नौकरी लगवा देगा। इसकी एवज में आरोपी ने उनसे साढ़े सात लाख रुपये की मांग की थी। जिस पर उन्होंने 50 हजार रुपये नकद दे दिए थे।
विज्ञापन

उसने आरोपी को बेटे ने कागजात देने के बाद एक खाते में 5 लाख व दूसरे खाते में दो लाख रुपये डलवा दिए थे। राशि उसे वर्ष 2020 में दी गई। 11 नवंबर, 2020 को उसके पास नियुक्ति पत्र मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस हेड क्वार्टर चीफ इंजीनियर साउथर्न कमांडेंट पुणे से आया था। जब उन्होंने बलवान को कहा था तो उसने बोला था कि यह औपचारिकता है। बाद में एक नियुक्ति पत्र उसके बेटे के व्हाट्सएप पर आया, जिसमें उसे कानपुर बुलाया गया था। वह 8 दिसंबर, 2020 को कानपुर गया, लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बलवान से रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगा था। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसने राशि अपने रिश्तेदारों व जान पहचान वालों से ब्याज पर ली है। पुलिस ने 12 अक्तूबर, 2021 को मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी बलवान निवासी फाजिलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे 11 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed