{"_id":"6a0086c5228b6cb6a3096c59","slug":"retired-professor-duped-of-rs-15-lakh-by-sending-apk-file-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153759-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एपीके फाइल भेजकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से डेढ़ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एपीके फाइल भेजकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से डेढ़ लाख की ठगी
Sun, 10 May 2026 06:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) के सेवानिवृत्त प्रोफेसर को अमेरिकन एक्सप्रेस का क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर ठगी की है।
डीसीआरयूएसटी, मुरथल निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर जोगिंद्र सिंह राणा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 8 मई को उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए नया क्रेडिट कार्ड बनवाने का प्रस्ताव दिया।
आरोपी ने कहा कि उनके मौजूदा एसबीआई क्रेडिट कार्ड की लिमिट 2.50 लाख रुपये है जबकि अमेरिकन एक्सप्रेस का कार्ड बिना किसी चार्ज के 5 लाख रुपये की लिमिट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप पर अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड एप्लाई 1.एपीके नाम की फाइल भेजी और वीडियो कॉल पर ही उसे डाउनलोड व क्लिक करने के लिए कहा। उनके एपीके लिंक पर क्लिक करते हुए मोबाइल हैक हो गया।
इसके बाद उन्होंने एसबीआई क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 75-75 हजार रुपये कर डेढ़ लाख रुपये निकाल लिये। ठगी का पता चलते ही उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।