फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Restriction on border will continue to prevent corona infection

कोरोना संक्रमण रोकने को बार्डर पर जारी रहेगी पाबंदी

Tue, 05 May 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Restriction on border will continue to prevent corona infection
कुंडली बार्डर पर निरीक्षण करने पहुंचे डीसी व एसपी। - फोटो : Sonipat
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रह है। इसमें ज्यादातर संक्रमण दिल्ली के रास्ते बढ़ा है। इसके चलते दिल्ली बार्डर को पूरी तरह से सील किया गया है। मंगलवार को डीसी डॉ. अंशज सिंह व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने कुंडली बार्डर का निरीक्षण कर बार्डर को सील ही रखने के आदेश किए हैं। उन्होंने यहां की स्थिति का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद अचानक दिल्ली के चलते मामले लगातार बढ़ते चले गए। जिस पर दिल्ली बार्डर को सील कर दिया गया। दिल्ली से आवागमन पूरी तरह से बंद किया गया है। यहां तक की दिल्ली से आने वाले पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को भी बंद किया गया है। दिल्ली से दूध व सब्जी लाने पर भी पाबंदी है। मंगलवार को डीसी डॉ. अंशज सिंह व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बार्डर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। करीब 20 मिनट तक उन्होंने वहां रुककर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही कहा कि बार्डर को पूरी तरह से सील ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

लोग झूठ बोलकर पार जाने का करते हैं प्रयास
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोग कुंडली-दिल्ली बार्डर पर झूठ बोलकर पार करने का प्रयास करते हैं। इस दौरान पहुंचे एक उद्योगपति ने कहा कि बड़ी इंडस्ट्री एरिया में श्रमिकों को पेमेंट देने जाना है। जिस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने ऑनलाइन पैसे भेजने की कहकर उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत के डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि दिल्ली आवागमन करने वाले व्यक्ति व्यक्ति की निगरानी जारी है। आजादपुर मार्केट से आने-जाने वालों को पूरी तरह रोक दिया गया है। कोरोना संक्रमण रोकने को हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

सोनीपत के पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि दिल्ली बार्डर पूरी तरह सील है। परेशानी से बचने के लिए बार्डर को पार करने का प्रयास न करें। कोरोना महामारी से बचने के लिए घर में रहकर बचाव करें। लोगों से सहयोग से ही इस बीमारी से निजात पाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed