फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Resolve complaints received in Samadhan Camp with immediate effect: SDM

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्काल प्रभाव से करें समाधान : एसडीएम

Thu, 20 Jun 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Resolve complaints received in Samadhan Camp with immediate effect: SDM
खरखौदा। लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में एसडीएम श्वेता सुहाग की अगुवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बुधवार को लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग की दो, बीडीपीओ कार्यालय की एक, तहसील कार्यालय से संबंधित तीन, उपमंडल कार्यालय की एक सहित परिवार पहचान पत्र व पेंशन से संबंधित कई शिकायतें आई। एसडीएम श्वेता सुहाग ने अधिकारियों को कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को हलके में ना लें। जो शिकायत आती हैं, उनका तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की समस्याएं लेकर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लगने वाले समाधान शिविर में आ सकते हैं। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार, थाना प्रभारी अंकित कुमार, एसडीओ सुदेश कुमारी, बिजली निगम से जेई इकबाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed