Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Residential collector rate in Sector-17 is Rs 23,100 per square yard

Sonipat News: सेक्टर-17 में आवासीय कलेक्टर रेट 23,100 रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित, व्यावसायिक दर 1.10 लाख रुपये

Tue, 17 Nov 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Residential collector rate in Sector-17 is Rs 23,100 per square yard
- वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित की गईं अलग कलेक्टर दरें
विज्ञापन

- आपत्ति और सुझाव दर्ज करवाने के लिए आमजन को सात दिन का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेक्टर-17 में वर्ष 2026-27 के लिए पृथक कलेक्टर रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों के प्रस्तावित कलेक्टर रेट सार्वजनिक करते हुए आमजन से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। प्रस्ताव के अनुसार सेक्टर-17 में आवासीय संपत्ति का कलेक्टर रेट 23,100 रुपये प्रति वर्ग गज, जबकि स्वतंत्र वाणिज्यिक संपत्ति का रेट 1.10 लाख रुपये प्रति वर्ग गज निर्धारित करने का प्रस्ताव है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि प्रस्तावित दरों का निर्धारण अधिकारियों की ओर से निकटवर्ती समान प्रकृति के सेक्टरों में प्रचलित कलेक्टर रेट के आधार पर किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की संपत्तियों की प्रकृति और आसपास के सेक्टरों में प्रचलित दरों के अनुरूप कलेक्टर रेट निर्धारित करना है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर कोई आपत्ति है या वह कोई सुझाव देना चाहता है तो वह संबंधित दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत उपायुक्त कार्यालय में जमा करवा सकता है। इसके लिए सात दिन की अवधि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्धारित सात दिन की अवधि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों और सुझावों पर विचार करना संभव नहीं होगा। इसलिए संबंधित संपत्ति मालिक और अन्य प्रभावित व्यक्ति समय रहते अपनी आपत्तियां एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed