फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Resident doctors went on two-hour pain down strike in protest against switching off of AC.

Sonipat News: एसी बंद करने के विरोध में रेजिडेंट चिकित्सकों ने की दो घंटे पेन डाउन हड़ताल

Tue, 17 Jun 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Resident doctors went on two-hour pain down strike in protest against switching off of AC.
फोटो 34: सोनीपत के खानपुर कलां ​स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में पेन डाउन हड़ताल रख विरोध जत
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूलसिंह राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में सोमवार को रेजिडेंट चिकित्सकों ने दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल की। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ओपीडी में मरीज परेशान न हो, इसके लिए सीनियर चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी थी।
विज्ञापन

जिन हॉस्टलों में रेजिडेंट चिकित्सक रहते हैं उनमें चार दिन पहले एसी चलाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। हाॅस्टल में लगाए गए एसी के कनेक्शन भी काट दिए गए थे। इस पर मेडिकल काॅलेज की रेजिडेंट डाॅक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने एतराज जताया था।
विज्ञापन

एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को रेजिडेंट चिकित्सकों ने अस्पताल में ओपीडी के दौरान दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की। एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. सुखदेव ने बताया कि गर्मी की वजह से उमस से भी परेशानी बढ़ गई है। कॉलेज के अस्पताल में सेंट्रल एसी लंबे समय से खराब है। यहां पर बैठकर ओपीडी करने में पसीने छूटते हैं। मरीज भी परेशान होते हैं। अब हॉस्टल में एसी चलाने पर पाबंदी लगा दी गई है। गर्मी में चिकित्सकों को आराम करने की सुविधा तक नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन को सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। आपातकालीन ओटी तक में एसी काम नहीं कर रहे हैं। रेजिडेंट चिकित्सक मानदंडों के अनुसार एसी उपयोग पर 20 हजार रुपये शुल्क देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed