फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Repair work will start soon on Gohana Road ROB, many routes diverted

गोहाना रोड आरओबी पर जल्द शुरू होगा मरम्मत का कार्य, कई मार्ग किए डायवर्ट

Sun, 16 Jan 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Repair work will start soon on Gohana Road ROB, many routes diverted
गोहाना रोड आरओबी पर धंसी सड़क को ठीक करने के लिए मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए अधिकारियों ने इस मार्ग को बंद कर दिया है। जबकि कुछ मार्ग डायवर्ट किए गए है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना होगा। जिससे करीब 15 दिनों तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ठेकेदार द्वारा शनिवार रात या रविवार से निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही जा रही है। जिसके बाद आरओबी का मिशन चौक की ओर उतरने वाले कट से आगे का रास्ता बंद हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने रूट मैप के मुताबिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

गोहाना रोड आरओबी पर करीब 20 दिन पहले आरओबी की रिटेनिंग वाल के पास सड़क धंस गई थी। शुुरुआती चरण में इस पर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद कई दिन बारिश जारी रहने से पानी के कारण मिट्टी का ज्यादा कटाव हो गया और सड़क धंस गई। उपायुक्त ललित सिवाच ने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और नगर निगम के अधिकारियों की कमेटी गठित कर मरम्मत करवाने के निर्देश दिए थे। इंजीनियर की टीम ने धंसी सड़क की जांच की। जिसके बाद अब इसकी मरम्मत कार्य शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यह है आरओबी की स्थिति
गोहाना रोड आरओबी पर सड़क धंसने के बाद विशेषज्ञों की टीम ने गोहाना रोड के लिए बनाई गई रिटेनिंग वॉल की जमीन धंसने की आशंका जताई है। आशंका है कि रिटेनिंग वॉल के साथ ही स्लैब में भी दिक्कत है। जिसे तोड़कर रिटेनिंग वॉल की पूरी मिट्टी चैक की जाएगी। कम होने पर इसमें मिट्टी का भराव किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि वास्तविकता का पता खुदाई के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रूट किए निर्धारित
अधिकारियों का कहना है कि बस अड्डे को केंद्र बिंदु मानकर शहर के रूट डायवर्ट किए गए हैं। बस अड्डे से गोहाना की ओर जाने वाले गीता भवन चौक से रेलवे स्टेशन के आगे से निकल कर सारंग रोड होते हुए शनि मंदिर अंडरब्रिज के नीचे से अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं। मिशन चौक और मंडी क्षेत्र की ओर जाने वाले आरओबी के ऊपर से दूसरी तरफ उतर सकते है। रोहतक रोड की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-14 से महाराणा प्रताप चौक, आईटीआई चौक होकर रोहतक रोड आरओबी पर चढ़ सकते है। इसके अलावा सेक्टर-14 रोड को वन-वे किया गया है। रेलवे स्टेशन और सारंग रोड की ओर से घूम कर आने वाले वाहनों को गीता भवन रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा। उनको सुभाष चौक से होते हुए ओल्ड डीसी रोड या एटलस रोड से आईटीआई चौक की ओर निकलना होगा।
आरओबी पर धंसी सड़क की मरम्मत का कार्य शनिवार देर रात से शुरू होने की उम्मीद है। मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद 15 दिन में मरम्मत कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस ने रूट प्लान तैयार कर लिया है। मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद नए रूट से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

आदित्य देशवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, सोनीपत
आरओबी की मरम्मत के चलते रूट डायवर्ट किए गए है। वाहन चालकों से अपील है कि तय रूट के हिसाब से ही चलें, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। जाम की स्थिति से बचने के लिए बड़े वाहनों का कम प्रयोग करें। अरुण कुमार, शहर यातायात प्रभारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed