{"_id":"6afb64b48fb3f9a833018a4d","slug":"renu-from-mundlana-stood-first-in-the-300-meter-race-sonipat-news-c-197-1-snp1017-164038-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 300 मीटर दौड़ में मुंडलाना से रेनू रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 300 मीटर दौड़ में मुंडलाना से रेनू रही प्रथम
विज्ञापन
फोटो 25
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। महिला एवं बाल विकास विभाग, खंड मुंडलाना की ओर से शहीद मदन लाल ढींगरा स्टेडियम में महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की 200 महिलाओं ने भाग लिया। सुपरवाइजर प्रीति चहल ने बताया कि 300 मीटर की दौड़ में मुंडलाना से रेनू प्रथम, बुटाना से नीरज द्वितीय, गरिमा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर की दौड़ में मुंडलाना से वीरेंद्र ने प्रथम, बुटाना से किरन ने द्वितीय, ईशापुर खेड़ी से अंतिम ने तृतीय, 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ में शामड़ी से रितु ने प्रथम, बुटाना से तनीषा ने द्वितीय, ईशापुर खेड़ी से सुमित्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में राणाखेड़ी से सुनीता ने प्रथम, बरोदा से मीनाक्षी ने द्वितीय, चिड़ाना से पिंकी ने तृतीय, डिस्कस थ्रो में बुटाना से दर्शना ने प्रथम, शामड़ी से ममता ने द्वितीय, चिड़ाना से नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में मुंडलाना से प्रमिला प्रथम, सिवानका से मुकेश द्वितीय व शामड़ी से सुशीला तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेता रही महिलाओं को सीडीपीओ जसवंती ने सम्मानित किया। उन्होंने विजेता महिलाओं को नकद पुरस्कार दिए।