{"_id":"663fb1a7a35c8a892203a67f","slug":"renewal-power-failure-due-to-storm-water-supply-halted-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118118-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आंधी के चलते रेनीवेल की बिजली गुल, जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आंधी के चलते रेनीवेल की बिजली गुल, जलापूर्ति ठप
Sat, 11 May 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के अशोक विहार में टैंकर से पानी लेकर अपनी प्यास बुझाता आईटीबीपी का जवान। स्रोत: नगर निग
सोनीपत। आंधी के कारण 20 घंटे से रेनीवेल पर ब्लैक आउट छाया हुआ है जिससे शहर में जलापूर्ति ठप हो गई है। शनिवार सुबह से जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति शुरू होती गई वहां बूस्टिंग स्टेशनों को चालू करके जलापूर्ति की गई। शाम पांच बजे तक आधे शहर में बिजली ठप होने के कारण सात बूस्टिंग स्टेशन पूरी तरह से बंद रहे। नगर निगम के पास जिन क्षेत्रों से शिकायतें आईं, वहां चार टैंकरों को भेजकर पानी की आपूर्ति की गई। शाम तक आधे शहर के डेढ़ लाख लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा।
रेनीवेल प्रोजेक्ट के तहत गांव जाजल से लेकर सोनीपत शहर तक करीब 24 किमी लंबी पेयजल पाइप लाइन डाली गई है। नगर निगम की ओर से रेनीवेल पर 20 घंटे ट्यूबवेल चलाकर शहर में पूर्वी क्षेत्र के सभी बूस्टिंग स्टेशनों पर पानी भरा जाता है। जाजल स्थित रेनीवेल से 14 लाख लीटर पानी की रोजाना आपूर्ति की जा रही है। शुक्रवार रात को आई आंधी के दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के अंदर बूस्टिंग स्टेशनों पर जितना पानी की मात्रा थी, उसी से काम चलाया गया। जिन इलाकों में दिनभर बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई पश्चिमी क्षेत्र के कालूपुर, पुरानी तहसील, सेक्टर-23, पूर्वी क्षेत्र में आईटीआई, नागरिक अस्पताल, मॉडल टाउन, सुजानसिंह पार्क के बूस्टिंग स्टेशन बंद रहे। वहां से पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह कॉलोनियां रहीं सबसे ज्यादा प्रभावित
पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण कबीरपुर, मॉडल टाउन, धानक बस्ती, आदर्श नगर, ऋषिनगर, शिव कॉलोनी, तारा नगर, नरेंद्र नगर और सिक्का कॉलोनी समेत अन्य कई कॉलोनियों के लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। न्यू मिशन कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, विकास नगर, मालवीय नगर, वेस्ट रामनगर, गढ़ी घसीटा, ककरोई रोड, डबल स्टोरी, पंचशील कॉलोनी, सुंदर सांवरी, न्यू महावीर कॉलोनी, सुदामा नगर, बाबा कॉलोनी, मोहन नगर, लक्ष्मण कॉलोनी में सबसे ज्यादा पेयजल समस्या बनी रही। इन कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी हुई। लोगों को पेयजल के लिए कैंपर खरीदकर काम चलाना पड़ा है।
विज्ञापन
वर्जन
शहर के जिन इलाकों में बूस्टिंग स्टेशनों से जलापूर्ति ठप रही वहां टैंकरों से जलापूर्ति की गई। रात में आई आंधी के चलते बिजली गुल रही जिससे जाजल के पास रेनीवेल से शहर में पानी नहीं आया। जिन क्षेत्रों में बिजली बहाल होती गई, वहां के बूस्टिंग स्टेशनों से पानी आपूर्ति की गई।-विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता नगर निगम।