फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Remembered the sacrifice and struggle

Sonipat News: विभाजन की विभीषिका... बलिदान और संघर्ष को याद किया

Thu, 15 Aug 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Remembered the sacrifice and struggle
सोनीपत स्टेशन पर रेलवे मंत्रालय की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते भाजपा नेता ललित बत्रा
सोनीपत। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर रेलवे मंत्रालय की ओर से सोनीपत स्टेशन पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा नेता ललित बत्रा व स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां देश में आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है, वहीं दुखद सच्चाई यह भी है कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के कारण उस वक्त लाखों लोगों ने विभाजन की विभीषिका को झेला था। भले ही वक्त के साथ इससे जुड़े घाव भर गए हों, लेकिन निशान आज भी कायम हैं।
विज्ञापन

ललित बत्रा ने कहा कि 14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है। लोगों के बलिदान व संघर्ष को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर आज भी याद किया जाता है, ताकि लोगों को पता चले कि विभाजन के समय हमारे सगे-संबंधियों को कितनी यातनाएं सहनी पड़ी थी।
विज्ञापन

एक तरफ 200 वर्ष की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो दूसरी तरफ देश दो भागों में बंट रहा था। कार्यक्रम में निरीक्षक मुकेश कुमार, सोनीपत स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश कुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी संगम, जीआरपी थाना प्रभारी महावीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed