{"_id":"66453abf333d8234240be774","slug":"relief-government-procurement-of-wheat-will-now-take-place-in-grain-markets-till-may-22-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118289-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : अनाज मंडियों में अब 22 मई तक होगी गेहूं की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : अनाज मंडियों में अब 22 मई तक होगी गेहूं की सरकारी खरीद
Thu, 16 May 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत/गोहाना। अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद अब 22 मई तक होगी। पहले अंतिम खरीद के लिए 15 मई निर्धारित की गई थी। किसानों की मांग पर सरकार ने एक सप्ताह तक सरकारी खरीद को बढ़ा दिया है। 22 मई के बाद गेहूं की सरकारी खरीद नहीं की जाएगी।
अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू हुई थी। किसान अब भी गेहूं की फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गेहूं की सरकारी खरीद को एक सप्ताह तक बढ़ा दिया है। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में जिले की मंडियों में अब तक 40, 97,000 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 10,03,510 क्विंटल, हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) ने 19,24,500 क्विंटल, हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन की ओर से 9,52,590 और भारतीय खाद्य निगम की ओर से 2,16,400 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से 38,93,960 क्विंटल गेहूं का उठान कर लिया है। पिछले साल जिले की मंडियाें में 35,15,200 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। वर्तमान में गोहाना की अनाज मंडी में रोजाना दो से तीन हजार क्विंटल तक ही गेहूं की आवक व खरीद हो रही है। यही स्थिति खरीद केंद्रों की भी है।
वर्जन
अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर गेहूं की अंतिम खरीद 22 मई की है। इस बारे में आढ़तियों को सूचित कर दिया है। किसान एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए 22 मई तक अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकते हैं। -जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना